ईपीसीएच की 36वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान हुई प्रशासन-ईपीसीएच समिति के सदस्यों का चुनाव

नई दिल्ली – 29 सितंबर, 2022 – हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की 36वीं वार्षिक आम बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन नई दिल्ली में किया गया। ईपीसीएच के अध्यक्ष श्री राज कुमार मल्होत्रा, श्री कमल सोनी, उपाध्यक्ष-द्वितीय, श्री रवि के. पासी, सीओए के सदस्य; श्री ओ.पी. प्रह्लादका, श्री के.एल.रमेश, डॉ.भरत दिनेश, श्री राजेश जैन, श्री सागर मेहता, श्री सिमरनदीप सिंह कोहली, श्री हेमंत जुनेजा, श्री डी कुमार, श्री राजकुमार मलिक, श्री शरद बंसल, श्री प्रदीप मुछल्ला, श्री अशोक अरोड़ा, श्री अरशद मीर, श्री अवधेश अग्रवाल, ईपीसीएच के महानिदेशक श्री राकेश कुमार, और श्री आर के वर्मा, कार्यकारी निदेशक-सह-सचिव-ईपीसीएच, श्री रवि कुमार गोंड, रिटर्निंग ऑफिसर, चुनाव – सीओए, श्री नजमुल इस्लाम मुरादाबाद के प्रमुख सदस्य निर्यातक समेत इस वार्षिक आम बैठक-एजीएम में दिल्ली, जोधपुर, मुरादाबाद, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और अन्य शहरों से आए सदस्य निर्यातक भी शामिल रहे।
ईपीसीएच के अध्यक्ष श्री राज कुमार मल्होत्रा ​​ने वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की और देश से हस्तशिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में 2021-22 के दौरान परिषद द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों और पहलों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान, परिषद ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिससे निर्यातक समुदाय को वैश्विक बाजार में बेहतर प्रदर्शन करने के अवसर मिल सके।
इस अवसर पर ईपीसीएच के महानिदेशक श्री राकेश कुमार ने सूचित किया कि 36 वीं एजीएम के एजेंडे में से प्रमुख रूप से एक एजेंडा उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार प्रशासन समिति (सीओए) के सदस्यों का चुनाव करना था। इसके तहत सीओए के छह सदस्य चुने गए। श्री राज कुमार मल्होत्रा ​​उत्तरी क्षेत्र से निर्वाचित हुए; श्री कमल सोनी, श्री सलमान आजम और श्री शरद कुमार बंसल मध्य क्षेत्र से चुने गए; श्री गिरीश कुमार अग्रवाल और श्री हंसराज बाहेती उत्तर पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
ईपीसीएच चुनाव नियमों के अनुसार, सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी की तुलना में 25 प्रतिशत से कम मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी की जमानत राशि जब्त कर ली जायेगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में से एक, मेसर्स पीएमसी एक्सपोर्ट्स, इंदौर के श्री सुबेर रामपुरावाला को 25% से कम वोट मिले, इसलिए उनकी जमानत राशि जब्त कर ली गई है।
ईपीसीएच दुनिया भर के विभिन्न देशों में भारतीय हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाले हस्तशिल्प उत्पादों और सेवाओं के एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में विदेशों में भारत की छवि बनाने के लिए जिम्मेदार एक नोडल संस्थान है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 33253.00 करोड़ (4459.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा, जिसमें बीते वर्ष की तुलना में रुपये के संदर्भ में 29.49% और डॉलर के संदर्भ में 28.90% की वृद्धि दर्ज हुई है।

यह भी देखे:-

बीजेपी मिशन 2022 : संगठन ने की समीक्षा, सीएम योगी ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड
ग्रेटर नोएडा: दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का आह्वान – "रोशनी का पर्व ...
27,000 सरकारी स्कूलों की बंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का उग्र प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा जिला गौतमबुद्ध नगर ने जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में निकाली मशाल यात्रा
गिरीश पंकज, दिविक रमेश और संतोष को मिला बीपीए शिखर साहित्य सम्मान
मतगणना को लेकर डीएम ने की बैठक, जानिए क्या है तैयारी
शराब के ठेकों पर दिन निकलते ही उमड़ी लोगों की भीड़
गुजरात के नए मुखिया बनें भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश को लगी गोली
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन
जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी भारत सरकार से मंजूरी, सिंगल डोज में करता है कोरोना से बचाव
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक विभाग के दो दिवसीय टैक्नो-फैस्ट उत्सव का हुआ समापन
बीएल मीणा शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद से हटे, अगले महीने होंगे चुनाव
अमित शाह के रवाना होते ही नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, पूछा- किस-किस से बदला लेंगे गृहमंत्री
यूपी पंचायत चुनाव: पहले चरण के 18 जिलों में नामांकन आज से, इन नियमों का करना होगा पालन
सिंगल डोज वैक्सीन : जॉनसन एंड जॉनसन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी