आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन साल प्रथम वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रहा है..

ग्रेटर नोएडा स्थित केसी गार्डन के विशाल प्रांगण में 25 सितंबर दिन रविवर को, खूटी पूजा के साथ आनंदोधारा दुर्गोत्सव का परम्परागत तारीख से शुभारंभ हुआ। खूटी पूजा के आयोजन में बांस के स्वरूप में पंडाल स्तंभ की पूजा की जाती है, और इस के बाद ही पंडाल तैयार करने का काम शुरू होता है।

खूटी पूजा अनुष्ठान में भाग लेने के लिए संस्था के सदास्यो ने बढ़ चढ़ के भाग लिया, विशेषकर एक ही रंग के वस्त्र पहन कर सदास्यो ने आपसी प्रेम और सद्भाव का परिचय दिया।

इस्के पूर्व, कुम्हार टोली गाजियाबाद में जहां मां की प्रतिमा को पूर्ण रूप दिया जा रहा है वहां महालय के पूर्ण तिथि पर परम्परागत मान्यता के अनुसार, मां की प्रतिमा को चक्षु दान किया गया।

दुर्गोत्सव का 6 दिवसीय कार्यक्रम 30 सितंबर पंचमी से लेकर 5 अक्टूबर दशहरा के दिन तक चलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की स्थापना ढाई वर्ष पहले  हुई है। संस्था के अध्यक्ष समीर रॉय और उपाध्यक्ष सुमंता बनर्जी ने बताया संस्था की स्थापना को बहुत कम समय हुआ है, पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के करीब 35 आवासीय सोसाईटी से 70 से ज्यादा लोग संस्था से जुड़ चुके हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और भी बढ़ेगी। इस बार कई नामी संस्थाओं ने पूजा में सहयोग किया है।

अध्यक्ष समीर रॉय ने बताया इस संस्था को बंगाली सामाजिक सांस्कृतिक संगठन के रूप में विकसित किया जाएगा। आने वाले दिनों में संस्था द्वारा सामाजिक एवं उत्थान कार्य करने की योजना है। जिसमें वृद्धाश्रम में वस्तु एवं श्रमदान, भावी पीढ़ी को देश की संस्कृति व परंपरा से रूबरू कराना प्रमुख है। संस्था वरिष्ठ सदस्य रामानुज माथुरी  एवं उपसचिव सर्बनी प्रसाद मुखर्जी संस्था के कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन आप सबको अपने प्रथम वर्ष दुर्गोत्सव में सादर अमंत्रित करता है।

यह भी देखे:-

जेवर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक धीरेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं को दी न्याय दिलाने की प...
ग्रेटर नोएडा के आधे गाँवों में पानी की सप्लाई आजतक नहीं - आरटीआई
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “नवाचार और उद्यमिता प्रशिक्षण और अवलोकन-यात्रा” का हुआ शुभारम्...
UPDATE : नगर पंचायत बिलासपुर गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
स्विमिंग पूल पर कोविड 19 की उड़ाई जा रही थी धज्जियाँ और
वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर अग्रसेन भवन में 61 यूनिट रक्त एकत्र, रक्तदान शिविर बना मानवता की मिसाल
जेवर में उमड़ा जन-सैलाब, मोदी-योगी के नारों की गूंज
संदिग्ध हालात में सातवीं कक्षा का छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस
 जेवर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन 
जुम्मा अलविदा नमाज को लेकर हुए झगड़े के छह अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
नोएडा प्राधिकरण की 219वीं बोर्ड बैठक लिए गये कई महत्वपूर्ण
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एनएसजी कमांडोज़ का दमदार प्रदर्शन, कैडेटों ने सीखे राष्ट्रीय सुरक्षा के...
स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार की ओर एक कदम: इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़ में एआई और ऑटोमेशन पर ...
सपा की दादरी विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार, अशोक भाटी महासचिव और रोबिन इन्दर प्रधान उपाध्यक्ष नियु...
83 और किसानों को जल्द मिलेंगे छह फीसदी आवासीय भूखंड
राष्ट्रीय लोकदल का देशव्यापी अभियान तेज़,एक करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य