लूट में विफल होने पर कलेक्शन एजेंट को मारी गोली , कार में लिफ्ट देकर युवक से लूट

ग्रेटर नोएडा : कार सवार बदमाश ने शैलेश नाम के शख्स को लिफ्ट देकर लूट की फिर उसे बीच सड़क पर फ़ेंक कर फरार हो गया। इधर नोएडा के सेक्टर – 24 थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट को गोली मार दी। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

पीड़ित शैलेश निवासी ने बताया वो गुलावटी से दिल्ली के लिए निकला था। सिकंदराबाद में उसने मारुती 800 कार सवार से लिफ्ट ली। दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोट गाँव के पास कार सवार बदमाश ने तमंचे के बल पर शैलेश से 27 हज़ार रूपये लूट लिए और बीच सड़क पर फ़ेंक कर फरार हो गया।

इधर नोएडा के थाना 24 क्षेत्र में स्पाइस मॉल के बाहर बदमाशों ने कैश कलेक्शन एजेंट कृष्णा से लूट का प्रयास किया। लूट में विफल बदमाश ने कृष्णा को गोली मार कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक ब्रिंक्स कंपनी व्यापारियों से पैसा कलेक्ट कर बैंक में पैसा जमा करती है। आज दोपहर कृष्णा स्पाइस मॉल व्यापारियों से पैसा कलेक्ट करने पंहुचा था। कैश वैन छोड़कर वो बैग लेकर जैसे ही स्पाइस मॉल में घुस रहा था , पहले से घात लगाकर मौजूद दो बदमाशों ने बैग में पैसा समझकर झपटने लगे। इधर कृष्णा भी बंदमाशों से भिड़ गया। इतने में वहां भीड़ जुटने लगी। अपने को घिरता देख बदमाश भागने लगे। भागते-भागते उन्होंने कृष्णा को गोली मार दी जो उसके पेट में जा लगी। पहले से बाइक ले कर खड़े एक बदमाश के बाइक पर बैठकर बदमाश फरार निकले। वहीं लहूलुहान हालत में घायल कृष्णा को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

यह भी देखे:-

मामूली बात पर झगड़ा , दोनों पक्षों में चला लाठी डंडा , 8 घायल 12 के खिलाफ मुकदमा
इन 61 लोगों को किया गया गुण्डा एक्ट में निरूद्ध
पुलिस ने तीन सट्टेबाज को दबोचा, चरस बरामद
नोएडा- ग्रेटर नोएडा के गुंडों पर शिकंजा , प्रशासन ने लगाया गैंगस्टर
नशा के सौदागरों नाइजीरियाई को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास
राहुल सचान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संयुक्त किसान मजदूर संगठन
सात फेरों का घोटाला मामले में प्रधानपति समेत तीन पहुंचे सलाखों के पीछे
कमरे में परिवार को बंद कर बदमाशों ने लाखों का माल उड़ाया
करोड़ों के भूमि घोटाले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक कैलाश भाटी समेत तीन गिरफ्तार, एमएलसी नर...
अमूल दूध के वितरक के घर दिन दहाड़े डकैती
साइबर अपराधियों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का मामला, चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार
नॉलेज पार्क पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी एसटीएफ अधिकारी राहगीरों को लूटता था
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड
कैब में सवार महिला से लूट
लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: महिला समेत 4 गिरफ्तार, दर्जनों परिवारों से ठगी का मामला
एटीएम कार्ड लूटकर खाता से निकाला पैसा, तलाश में जुटी पुलिस