पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने गौड़ सिटी में चलाया पोलियो मुक्त अभियान

पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने गौड़ सिटी के 14वें एवेन्यू सोसायटी में पल्स पोलियो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बदलपुर यूनिट, गवर्मेंट हॉस्पिटल के सहयोग से गुरुवार 22 सितंबर को निःशुल्क पल्स पोलियो अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कैंप लगाकर 14th एवेन्यू सोसायटी के 300 से अधिक बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई गई।

पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी. के. सिंह ने कहा कि पोलियो के बचाव के लिए सोसाइटी में पोलियो ड्रॉप कैंप लगाया गया जिससे सोसायटी के बच्चों को पोलियो से बचाया जा सके। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों के निवासियों के लिए पोलियो ड्रॉप अभियान विभिन्न चरणों में चलाया जा रहा है जिससे कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित नहीं रह जाए। उन्होंने बताया कि देश में पोलियो का उन्मूलन तो हो चुका है लेकिन फिर भी ऐहतियात के तौर पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप देना जरूरी है जिससे यह बीमारी दोबारा देश में अपने पैर नहीं पसार सके।

सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों रह रहे निवासियों के लिए इससे पूर्व कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया था। कोविड से बचाव के लिए विभिन्न चरणों में लगाए गए कोविड टीकाकरण कैंप में सोसायटी के हजारों लोगों को कोविड टीका और बूस्टर खुराक लगाई गई है।

गौड़ सिटी के 14वें एवेन्यू सोसाइटी में आज के निःशुल्क पोलियो ड्रॉप कैंप में पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी. के. सिंह, एच.एन.गोयल, राजीव चैटर्जी, डीएस पुंडीर, चेतन कुमार, विलास मुनवंटीवार तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

क्षत्रिय समाज के उत्थान को नई रफ्तार: क्षत्रिय जागरण मंच की बैठक में 500 सदस्यीय कार्यकारिणी लक्ष्य,...
खाई में गिरी रोडवेज की बस, एक की मौत दर्जन घायल
चुनाव के मद्देनजर कमिश्नर व आईजी ने किया दौरा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चौकी प्रभारी लाइन हाज़िर तो सिपाही निलंबित
बृजेश भाटी बने राष्ट्रीय प्रवक्ता व आलोक नागर बने  प्रदेश मीडिया प्रभारी
Innovative Group of Colleges में “इन्नोस्पर्धा स्पोर्ट्स इवेंट 2K26” का भव्य आगाज़, 150 टीमों ने दिख...
गौतमबुद्ध नगर : कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा
शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम
RPS इंटरनेशनल स्कूल में कराटे की बेल्ट एग्जाम का आयोजन
देवर्षि नारद प्राकट्योत्सव और पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन
पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विनीता कसाना और क्षमा शर्मा का डूंगरपुर रीलका में जोरदार स्वागत
कल का पंचांग, 2 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
यमुना प्राधिकरण ने पत्रकार उपवन में शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों के साथ पत्रकार हुए शामिल
ग्रेनो प्राधिकरण ने रोजा याकूबपुर व हल्दौनी में भी बनाए रैन बसेरा
Delhi cloverleaf: नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर जाम से मिली मुक्ति, एक साथ शुरू हुए 2 क्लोवरलीफ
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में सिर और गले के कैंसर पर आयोजित हुई विशेषज्ञों की कॉन्फ्र...