ब्रिटिश विश्वविद्यालय से कॉस्मेटोलॉजी में डॉक्टरेट अर्जित करने वाले भारत के पहले कॉस्मेटोलॉजिस्ट बने डॉ ललित कसाना

भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है, हाल ही में कॉस्मेटोलॉजी की दुनिया में एक भारतीय द्वारा नई उपलब्धि हासिल की गई है। बता दें की यह पहली बार है जब भारत के किसी कॉस्मेटोलॉजिस्ट को ब्रिटिश नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन मैरी, यूके के द्वारा पीएचडी से नवाजा गया है। वह कोई और नहीं बल्कि जानें माने कॉस्मेटोलॉजिस्ट व एस्थेटिशियन डॉ ललित कसाना हैं। वह होमियो-एस्थेटिक्स और कॉस्मेटोलॉजी की दुनिया में अपने नए और अलग पहल के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, उनके नाम 60 सेकंड में सबसे ज्यादा तिल हटाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, उन्होंने केवल एक मिनट में 38 तिल निकाले थे। उन्हें कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है, यह डॉक्टरेट उनकी उपलब्धियों में चार चांद लगाने जैसा है। इस डॉक्टरेट का दीक्षांत समारोह” संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शांति परिषद द्वारा आयोजित किया गया था।

आपको बता दें कि, डॉ कसाना को ब्रिटिश नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन मैरी, यूके द्वारा हैबटूर ग्रैंड ऑटोग्राफ कलेक्शन, मरीना दुबई में “9 सितंबर 2022” को सम्मानित किया गया है। यह डॉक्टरेट कॉस्मेटोलॉजी और एस्थेटिक्स के क्षेत्र में डॉ कसाना के शानदार अनुभव का गवाह है। वह ग्रेटर नोएडा के सर्वश्रेष्ठ कॉस्मेटोलॉजिस्ट और पहले होमियो-एस्थेटिक क्लिनिक, डॉ कसाना क्लिनिक के संस्थापक भी हैं। उन्होंने नई तकनीकों और लेजर ट्रीटमेंट के द्वारा त्वचा की कई समस्याओं का इलाज किया है। बता दें की उनके क्लिनिक में बालों की समस्याओं के लिए भी कई ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, डॉ कसाना क्लिनिक में आपके दांतों की समस्या के लिए भी कई काबिल डेंटिस्ट मौजूद हैं।

डॉ ललित कसाना के यूट्यूब चैनल के दुनियाभर में लाखों सब्सक्राइबर हैं। त्वचा की समस्याओं के मूल कारण और समाधान के बारे में बताते हुए उनके यूट्यूब वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है। एक डॉक्टर होने के नाते वह केमिकल मुक्त और प्राकृतिक सामग्री की आवश्यकता को समझते हैं, जिसके कारण उन्होंने अपनी वेबसाइट “डॉक्टर्सकार्ट” लॉन्च की है। डॉक्टर्सकार्ट में हेयरकेयर, न्यूट्रीशन और त्वचा के लिए कई प्रॉडक्ट्स शामिल हैं जो 100% सुरक्षित होने का दावा करते हैं। यह काफी लोगों और जाने माने कलाकारों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं।

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो डॉ ललित कसाना ने एचएमसी अबोहर (पंजाब) से बीएचएमएस पूरा किया है, उनके पास बैक्सन कॉलेज, नोएडा (यूपी) से एमडी (होम) की डिग्री भी है। 2011 में, उन्होंने मुंबई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी से क्लिनिक कॉस्मेटोलॉजी एंड एस्थेटिक्स मेडिसिन में अपना पहला कोर्स पूरा किया। डॉ. कसाना ने आईसीएच-जीसीपी ट्रेनिंग के तहत क्लिनिकल रिसर्च में आईआईसी, मुंबई से सर्टिफिकेशन कोर्स भी किया है। इसके अलावा, उन्होंने जर्मनी के ग्रीफ्सवाल्ड विश्वविद्यालय के लेजर एंड एस्थेटिक मेडिसिन संस्थान से अपना पीजीडीसीसी (पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी) पूरा किया है।

अगर हम उनकी उपलब्धि की बात करें, तो “डॉक्टर्स इन्वेंशन प्रोफेशनल” नाम के उनके कॉस्मेटिक ब्रांड को “मलेशिया में इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019” में “द मोस्ट क्वालिटी एश्योर्ड ऑफ द ईयर 2019” से सम्मानित किया गया है। उनके कुछ पुरस्कारों और मान्यता में भारत गौरव पुरस्कार 2015, चिकित्सा उत्कृष्टता पुरस्कार 2015, वश्विक जीवन शैली पुरस्कार 2015, भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉस्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिशियन 2017, उत्तर भारत 2016 में सर्वश्रेष्ठ कॉस्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिशियन और वर्ष 2017 का हेल्थकेयर आइकन भी शामिल हैं।

यह भी देखे:-

डीडीआरडब्लूए मेधावी छात्रों व अच्छे आरडब्लूए को करेगा सम्मानित
मिहिर सेना ने उठाया ग्रेनो प्राधिकरण की किसानों के प्रति गलत नीतियों का मुद्दा, डीएम सांसद को सौंपा ...
अर्थव्यवस्था: जानें तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच GDP और महंगाई पर आरबीआई ने क्या जताया अनुमान
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने डाढा आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, महिलाओं को साइब...
2023-24 में 83 हजार युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम कार्यक्रम के का आयोजन
कोरोना काल में किसी श्रमिक को हो परेशानी तो इस नंबर पर करें कॉल 
एक्शन में आबकारी विभाग , अवैध शराब और ओवर रेटिंग को लेकर चलाया गया बड़ा अभियान, ताबड़तोड़ छापा
शारदा यूनिवर्सिटी व आईआईए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों ने ऑटोमेशन एंड एनर्जी एफिशिएंसी, प्...
संस्कृति और तकनीकी का मिश्रण होगा ग्रेटर नोएडा कार्निवाल 2020
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
कैंची लगने से नवजात की मौत
प्रज्ञान के संरक्षण में आर.के एकेडमी शाहपुर कलाँ में हुआ ज्ञान की नई ज्योति का प्रारम्भ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : दिल्ली में नड्डा की बैठक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
कोरोना महामारी के चलते संगीतकार श्रवण का हुआ निधन, फैंस ने जताया दुख
Monsoon Session Updates: आज भी संसद सत्र के बाधित रहने के आसार