बारिश, जलजमाव और जाम ने बढ़ाई टेंशन, जलभराव रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च के दावों बारिश ने धो दिया

  • सूरजपुर कलेक्ट्रेट जलभराव के चलते तालाब में तब्दील हो गया है
  • करोड़ों के बजट के बाद जल जमाव से जूझ रहा है नोएडा

नोएडा : शहर में हो रही झमाझम बारिश मौसम का मिजाज बदल गया है. तीन दिन से लगातार हो रही कई इलाकों में झमाझम बारिश से तापमान में कमी आई है और मौसम सुहावना हो गया. लेकिन उसने प्राधिकरण और उसके अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है. इस हाई टेक सिटी की हर साल मानसून आने से पहले शहर की नालों की साफ-सफाई और जलभराव रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. लेकिन हर साल बारिश में सारे दावे पानी में धुल जाते हैं.

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर किया हुआ है जिसके कारण डीएम गौतम बुद्ध नगर सुहास एलवाई 23 सितंबर को कक्षा एक से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्ड के विद्यालय बंद करने के निर्देश जारी किये है. लेकिन खुद डीएम आफिस का जो हाल है वह पूरे शहर के हालात को बयान कर रहा है.

यह नजारा है गौतम बुध नगर के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट का जहां से प्रशासन पूरे जिले प्रशासनिक व्यवस्था देखता है. लेकिन जिले के …क्या शहर… क्या देहात, सभी जगह पानी भरने की समस्या से लोग को हर साल परेशानी झेलनी पड़ती है. तस्वीरों में देखा जा सकता है, बारिश के कारण हुए जलभराव के चलते कलेक्ट्रेट एक तालाब में तब्दील हो गया है. अब जिले की हाईटेक शहर का जिला मुख्यालय सोशल मीडिया पर अपने जलभराव के कारण सुर्खियां बटोर रहा है.

दादरी के पाली गांव में रेलवे द्वारा बनाये जा रहे अंडरपास में तेज बारिश के कारण भरा पानी भर गया है जिसके कारण कई गांव का संपर्क मार्ग बंद हो जाने से लोग परेशान है. अंडरपास पानी की नहीं कोई भी निकासी की व्यवस्था नहीं है. शहर में भी घर से बाहर निकलने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल बारिश की वजह से नोएडा में कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है। इससे ट्रैफिक जाम लग गया है। जिसे खुलवाने ट्रैफिक पुलिसकर्मी जुटे हुए है.

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। बीच में तेज बारिश के आसार रहेंगे। फिलहाल इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। हवा भी बारिश की वजह से हवा भी साफ होगी।

यह भी देखे:-

जन अधिकार सेवा समिति ने सीईओ ग्रेनो से की मुलाकात, गिनाई समस्या
शहर का नाम किया रोशन , ग्रेटर नोएडा की नीलमणि शर्मा बनी जज, ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम में 14 वां रैंक...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : आधी आबादी को मिले पूरा सम्मान
गांव का लाल महामारी में डाक्टरों की टीम लेकर पहुंचा गांव
कल का पंचांग, 17 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
आँखों में लाल मिर्च पाउडर डाल कॉलेज छात्रा से लूट, महिलाओं ने किया प्राधिकरण का घेराव
कोरोना वाॅयरस से न घबरायें, खुद बचें-और सबको बचायें : अलोक सिंह , पुलिस कमिश्नर
शिक्षा मित्रो के आंदोलन को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया समर्थन
हिंसा किसी रूप में बर्दाश्त नहीं करें, शारदा विवि के सेमिनार में बोले एक्सपर्ट
नोएडा में तैनात इन दरोगाओं का हुआ तबादला, देखें सूची
AUTO EXPO 2018 DC पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, स्पोर्ट्स कार अवंती को किया शोकेस
आपातकाल की 46वीं बरसी: पीएम मोदी ने किया ट्वीट, 'काले दिनों' को भुलाया नहीं जा सकता
उद्यमियों के लिए राहत: अब ऑनलाइन मिलेगी कारखाने की अनुमति और बंद करने की सुविधा
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा "हील द अर्थ" थीम पर भव्य रैम्प वॉक का आयोजन
रामलाल वृद्ध आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस: दिव्य लीलाओं से भावविभोर हुए श्रद्धालु