स्कूलों की मनमानी, फिटनेस में फेल इस स्कूल की बसें जब्त
ग्रेटर नोएडा: जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएम गौतमबुद्धनगर ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देशन में शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, जिला प्रशासन, अग्निशमन के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा निरंतर रूप से संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में आज कौशल्या वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा का परिवहन, अग्निशमन तथा शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया । प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है मौके पर उपलब्ध वाहनों में से 3 बसों की फिटनेस सर्टिफिकेट समाप्त हो गए थे , जिनके संबंध में सितंबर के अंतिम सप्ताह में विद्यालय को नोटिस भी दिया गया था। किंतु इस नोटिस को दरकिनार करते हुए विद्यालय द्वारा इन बसों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ली गई थी। इन 3 वाहनों को मौके से जप्त कर, कोतवाली कासना, ग्रेटर नोएडा में निरुद्ध कर दिया गया ।
