जी.एस.टी. में पंजीयन बढ़ोत्तरी, रिटर्न दाखिला एवं टीडीएस कटौती के प्राविधानों से व्‍यापारियों को जागरुक करने हेतु पंजीयन कैम्‍प का आयोजन

उत्तर प्रदेश में जी0एस0टी0 में पंजीकृत व्‍यापारियों की संख्‍या बढाये जाने हेतु मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र कलौंदा, गौतमबुद्वनगर में पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर जी0एस0टी0 पंजीयन जागरुकता अभियान के अन्‍तर्गत अपर आयुक्‍त ग्रेड-1 राज्‍य कर गौतमबुद्वनगर , संयुक्‍त आयुक्‍त (कार्यपालक) राज्‍य कर सम्‍भाग-बी नौएडा एवं उपायुक्‍त राज्‍य कर खण्‍ड-1 गौतमबुद्वनगर के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र कलौंदा में आयोजित किया गया । शिविर में मनोज कुमार सिंघल, श्री सौरभ सिंह, श्री दीपक सिंघल, श्री दीपक राणा व श्री राजीव कुमार अधिवक्‍ता, श्री चन्‍दपाल टैक्‍स कन्‍सलटेन्‍ट, श्री गुलजार अली, दीपक प्रदान आदि तथा अन्‍य छोटे एवं मझोले अपंजीकृत व्‍यापारियों ने सहभाग किया । पंजीयन जागरुकता कैम्‍प में श्री विक्रम सिंह भाटी,राज्‍य कर अधिकारी खण्‍ड-1, गौतमबुद्वनगर द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करने के लाभों तथा माननीय मुख्‍यमंत्री जी द्वारा चलायी जा रही रु0 10 लाख की दुर्घटना बीमा योजना के लाभों से अवगत कराया गया । पंजीयन कैम्‍प में स्‍थानीय ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों से जुड़े ग्राम प्रधानों तथा अन्‍य व्‍यक्तियों को माननीय मुख्‍यमंत्री उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों को जी0एस0टी0 पंजीयन प्राप्‍त करने एवं टी0डी0एस0 कटौती के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा इस संबंध में जी0एस0टी0 अधिनियम के अन्‍य प्राविधानों से अवगत कराया गया कि प्रत्‍येक सरकारी विभाग द्वारा विशेषकर ग्राम पंचायतो/नगर पंचायतो द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करते हुए सप्‍लायर्स/कान्‍ट्रेक्‍टर के रु0 2.50 लाख से अधिक के भुगतान पर नियमानुसार टी0डी0एस0 की कटौती करते हुए राजकीय कोष में जमा किया जाये । इसके अतिरिक्‍त छोटे व्‍यापारियों की ऑनलाईन रिटर्न फाईलिंग में आने वाली समस्‍याओं के समाधान से भी अवगत कराते हुए रिटर्न फाईलिंग एवं पंजीयन प्राप्ति में आने वाली छोटी-छोटी समस्‍याओं के निदान हेतु विभाग में जी0एस0टी0 हेल्‍प डेस्‍क एवं टोल फ्री नम्‍बर पर सम्‍पर्क स्‍थापित करने हेतु भी अवगत कराया गया ।

यह भी देखे:-

शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में हॉकी ग्राउंड निर्माण के लिए कंसलटेंट नियुक्ति प्रक्रिया में 7 फर्मो...
लखनऊ की तर्ज पर ग्रेनो में भी बन सकता है लुलू ग्रुप का मॉल
Delhi-NCR Rain Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , लगा भीषण जाम
वेद नागर के ऊपर जर्मन रसिया मे बनेगी गाय के ऊपर फ़िल्म
सेक्टर P-3 में 20 मीटर ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का भव्य उद्घाटन, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
यमुना प्राधिकरण की होटल योजना में कई कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
गलगोटिया विश्वविद्यालय को आईआईटी बॉम्बे से 42 लाख रुपये का शोध अनुदान
श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, शोभा यात्रा 28 को और रामलीला मंचन 29 सितंबर से
शारदा विश्वविद्यालय में एड्स जागरुकता रैली, संक्रमण से बचाव पर जोर
गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी का कार्यक्रम स्थगित
"एक पेड़ मां के नाम” अभियान में हरियाली की मिसाल: शारदा विश्वविद्यालय में हुआ प्रेरणादायक पौधारोपण
सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व
ड्राइवर की एक नींद की झपकी से हुआ एक ऐसा हादसा
कल का पंचांग, 29 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
सुदामा-कृष्ण की अटूट मित्रता ने किया भावविभोर, आंखें नम कर गई श्रीमद् भागवत कथा
5 बडे कस्बे व दर्जनों गांव रोडवेज बस सेवा से जोडे गये, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर...