जनपद के 1108 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुई स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा

  • महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों के साथ लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
  • विजयी बच्चों को दो अक्टूबर को किया जाएगा पुरस्कृत

नोएडा, 22 सितम्बर 2022।  जनपद के सभी 1108 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की सेहत परखी गयी। प्रतिस्पर्धा के एक दिन पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ बच्चों के अभिभावकों के घर जाकर आकर्षक निमंत्रण पत्र दिए। यह निमंत्रण पत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वयं तैयार किये थे। समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर त्योहार के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनपद में बृहस्पतिवार को दिनभर जमकर बारिश हुई, अत्याधिक बारिश भी महिलाओं के उत्साह को रोक नहीं पाई। महिलाओं ने अपने स्वस्थ बच्चों के साथ बढ़-चढ़कर आयोजन में हिस्सा लिया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, एचसीएल फाउंडेशन, कोहेशन फाउंडेशन आदि संस्थाओं ने प्रतिस्पर्धा में अपना योगदान प्रदान किया।

ग्राम गेझा में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने प्रतिभाग किया। स्वस्थ बच्चों के अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा- इस प्रतिस्पर्धा का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ प्रदेश की परिकल्पना को साकार करना है। स्वस्थ बच्चे को पुरस्कृत एवं सम्मानित होते देख कुपोषित बच्चों के अभिभावक भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा विभाग की कोशिश है कि जनपद में कुपोषण को जड़ से खत्म कर दिया जाए, इसके लिए सभी का सहयोग की जरूरत है। गर्भवती को चाहिए कि वह गर्भकाल के शुरुआती दिनों से ही अपने पोषण पर ध्यान दे, एक पोषित मां ही पोषित बच्चे को जन्म देती है। उन्होंने धात्री माताओं से अपील की कि वह अपने शिशुओं के पोषण पर ध्यान दें।

पूनम तिवारी ने बताया- शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराया बहुत जरूरी है। मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए टीके के समान होता है। मां के दूध में वह सभी आवश्यक तत्व होते हैं जो बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा शिशु को छह माह तक मां के दूध के सिवाय कुछ नहीं देना है, यहां तक कि पानी भी नहीं। छह के उपरांत शिशु को मां के दूध के साथ—साथ ऊपरी आहार जरूर देना चाहिए। उन्होंने बताया इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार गर्भवती और धात्री माताओं को जागरूक करती रहती हैं।

बृहस्पतिवार को हुई प्रतिस्पर्धा में विजयी बच्चों को दो अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वस्थ बालक/बालिका चयन हेतु विभिन्न मानकों पर अंक निर्धारित किए गए थे। मासिक वृद्धि निगरानी के लिए पांच अंक । व्यक्तिगत स्वच्छता के तहत साफ हाथ, नाखून कटे होने, पोषण श्रेणी (ऊंचाई लंबाई के सापेक्ष वजन) जो लगातार सामान्य श्रेणी में हो या गंभीर तीव्र अतिकुपोषित (सैम) से मध्यम गंभीर कुपोषित (मैम) या फिर मैम से सामान्य श्रेणी में आए हों, उसके लिए 10 अंक इसी प्रकार आहार की स्थिति -शून्य से छह माह तक केवल स्तनपान, छह माह से तीन वर्ष तक प्राप्त होने वाले अनुपूरक पुष्टाहार का नियमित सेवन, तीन से पांच वर्ष के बच्चे (प्राप्त होने वाले अनुपूरक पुष्टाहार) का नियमित सेवन तथा आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थिति के लिए और आयु आधारित टीकाकरण के लिए 10-10 अंक । जबकि डी वार्मिंग के लिए पांच अंक निर्धारित किए गए थे।इन्ही मानकों पर आज प्रत्येक केंद्र पर स्वस्थ बालक/बालिका का चयन किया गया।

यह भी देखे:-

स्पेशल नीड बच्चों की सुरक्षा के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस की अनूठी पहल
कोहरे का कहर : अज्ञात वाहन के टक्कर से बच्ची की मौत
नोएडा पुलिस ने दी जनपदवासियों को नववर्ष की शुभकामना
सेवा पखवाड़ा और आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित
जीआईएमएस में आगाज़ 2025 का भव्य आयोजन, खेल और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
गौतमबुद्धनगर: औद्योगिक विकास को रफ्तार देने को डीएम की बड़ी पहल, उद्योग बंधु बैठक में उठे समाधान कें...
युवा दिवस पर IASC सैक्टर स्किल और शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा युवाओं को कौशल विकास के नए कोर्स द्वारा अ...
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने पौधरोपण करके दिया हरियाली का संदेश
वेद नागर के ऊपर जर्मन रसिया मे बनेगी गाय के ऊपर फ़िल्म
अगस्त क्रांति के अवसर पर,भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो,के नारे के साथ सदर तहसील में हल्ला बोल प्रदर्शन।
रामलीला मंचन की तैयारी में जुटी श्री रामलीला कमेटी
खुद को गोली मारने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल
अभूतपूर्व: देश के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के मुख्यन्यायाधीश NV रमण ने 9 नए जजों को एक साथ...
मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एएसपी ने देखी व्यवस्था
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।