लंबे समय से अवैध कब्जे को ग्रेनो प्राधिकरण ने ढहाया

  • सुनपुरा में भी 35 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई
  • 70 करोड़ रुपये जमीन की कीमत होने का आकलन
  • अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते के गठन का मिल रहा फायदा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह की पहल पर गठित अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते का असर दिखने लगा है। बुधवार को प्राधिकरण ने दो जगहों पर कार्रवाई की। एक तरफ सुनपुरा में 35 हजार वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को ढहाया, जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई है तो दूसरी तरफ ईकोटेक 10 व 11 के बीच आवाजाही के लिए बने संपर्क मार्ग पर अवैध कब्जे को भी स्थानीय पुलिस की मदद से हटा दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने अधिसूचित एरिया में हो रहे अवैध कब्जे को रोकने और अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते का गठन किया है। इस दस्ते में प्राधिकरण ने अपने खर्च पर आर्मी के सेवानिवृत्त जवानों की तैनाती की है। साथ ही प्राधिकरण में तैनात पुलिसकर्मी, भूलेख विभाग व संबंधित वर्क सर्किल की टीम को शामिल किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि प्रवर्तन दस्ते की तरफ से बुधवार को पहली कार्रवाई सुनपुरा में की गई। प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में हो रहे अतिक्रमण को ढहा दिया। करीब 35 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई। पांच जेसीबी से करीब डेढ़ घंटे कार्रवाई की गई। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये होने का आकलन है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल दो के प्रभारी चरण सिंह, प्रबंधक प्रताप सिंह व सहायक प्रबंधक राजेश निम और प्राधिकरण के पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। वहीं, ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 10 व 11 को जोड़ने वाली रोड के छोटे से हिस्से पर लंबे समय कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही थी। उनको हटाने के लिए प्राधिकरण प्रयासरत था। बुधवार को स्थानीय पुलिस की मदद से इस रास्ते पर अवैध रूप से बने घर को ढहा दिया गया। सलिल यादव ने बताया कि तत्काल कच्चा रास्ता बना दिया गया। शीघ्र ही इसे पक्के रास्ते में तब्दील कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई में वर्क सर्किल के दो के प्रभारी आरए गौतम, प्रभात शंकर व स्थानीय पुलिस शामिल रही। प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने सरकारी जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अवैध कब्जों को गिराने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

स्विमिंग पूल पर कोविड 19 की उड़ाई जा रही थी धज्जियाँ और
नोएड़ा: ज़ोन 1 में सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, 27 उपनिरीक्षकों को किया गया इधर से उधर
गणतंत्र दिवस : यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ . अरुणवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण
GIMS ग्रेटर नोएडा के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
ईएमसीटी के सदस्यों ने रंगो के त्योहार होली पर ज्ञानशाला के बच्चो के साथ मनायी होली की पार्टी
किसानों की समस्या को लेकर बीकेयू लोकशक्ति ने निकाला पैदल मार्च
ग्रेटर नोएडा: नाले के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेनो प्राधिकरण ने तुगलपुर में डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
इंडिया मेड एक्सपो 2025: भारत मंडपम में जीआईएमएस स्टार्टअप्स की ऐतिहासिक उपलब्धि
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने किया वृक्षारोपण,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गांवों की मूलभूत समस्याओं का एक सप्ताह में नहीं हुआ समाधान तो करेंगे आंदोलन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "एंटी रैगिंग पखवाड़ा" का सफल आयोजन
ग्रेटर नोएडा में होगा भारत का पर्यावरण और स्थिरता विकास पर सबसे बड़ा आयोजन
ग्रेटर नोएडा में ISKCON द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आमंत्रण
ग्रेनो पुष्प प्रदर्शनी: आकृतियां संग सेल्फी की लगी होड़ , बच्चों के फैशन शो व नृत्य ने सभी का मन मोह...
महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज से जानिए सावन में रुद्राभिषेक का महत्व और लाभ