बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।

आगामी 26 सितंबर को राजकीय आई.टी.आई. नोएडा में होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन।
आईटीआई और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं में उत्तीर्ण तथा 10वीं 12वीं, डिप्लोमा, ग्रैजुएट उत्तीर्ण छात्र छात्राएं कर सकते हैं प्रतिभाग।
आयोजित रोजगार मेले में जनपद गौतम बुद्ध नगर की नामी-गिरामी लगभग 30 कंपनियां रहेंगी उपस्थित
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशों के क्रम में राजकीय आई.टी.आई. नोएडा के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ई-1 सेक्टर 31 निठारी में आई.टी.आई. और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं से उत्तीर्ण एवं 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा व ग्रेजुएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में जनपद गौतम बुद्ध नगर में स्थित लगभग 30 कंपनियां/ अधिष्ठान जैसे हौंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट लिमिटेड, यामाहा मोटर लिमिटेड, ओरिएंट फैशन एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, स्विफ्ट सिक्योरिटास प्राइवेट लिमिटेड, इलेनटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं वेलमेन एंप्लॉयमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियां उपस्थित रहकर साक्षात्कार के उपरांत बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने पात्र बेरोजगार युवक-युवतियों का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 26 सितंबर 2022 को निर्धारित समय एवं स्थान पर अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं छाया प्रति के साथ पहुंचकर आयोजित होने वाले रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी देखे:-

चाकू से गोदकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी कमल गिरफ्तार
कुत्तों की नसबंदी के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने एचसीएल से मिलाया हाथ
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज चेहरे के सौंदर्यशास्त्र और बाल प्रत्यारोपण एस्थेटिका पर कार्यशाला का आय...
डम्पर की टक्कर से कैब चालक की गई जान
कलक्ट्रेट में परंपरागत ढंग से मनाई गई गाँधी- शास्त्री जयंती
रोटरेक्ट क्लब ऑफ जीएल बजाज ने किया  थैंक्सगिविंग सेरेमनी का आयोजन
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का भव्य समापन: नवाचार और स्थिरता की ओर एक नई शुरुआत
भीषण गर्मी में भी जारी है भाकियू का धरना
नोएडा: भैंस चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक भैंस और 11 हजार नकद बरामद
यमुना एक्सप्रेस वे : टोल फ्री को लेकर हुई महापंचायत
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रखेगा ग्रेनो के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नजर
जेपी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में "गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम का आयोजन
अब रियल एस्टेट एजेंटों का रेरा में पंजीकरण अनिवार्य, 9 दिसंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण
सड़क हादसे में रैपीडो बाइक सवार युवक की मौत ग्रेटर नोएडा
गलगोटियास विश्वविद्यालय में भारत में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के साथ एक रोमांचक इंटरैक्टि...
ब्रेकिंग ग्रेटर: नोएडा में किन्नर मंडली एक बार फिर डीसीपी कार्यालय पहुंची।