आईआईटीजीएनएल में साउथ कोरियाई कंपनी ने किया 500 करोड़ निवेश की जताई इच्छा

होम अप्लायंसेस का उत्पादन करेगी कंपनी, दो हजार रोजगार के अवसर
सीईओ के साथ की बैठक, 22 एकड़ जमीन खरीदने पर बनी सहमति
ग्रेटर नोएडा। होम अप्लायंसेस बनाने वाली साउथ कोरिया की प्रमुख कंपनी गैंगनम स्ट्रीट व जीएच ग्लोबल शीघ्र ही आईआईटीजीएनएल के इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अपना उत्पादन इकाई स्थापित कर सकती है। कंपनी ने करीब 22 एकड़ जमीन खरीदने तथा करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की इच्छा जताई है। इस से करीब दो हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
साउथ कोरियाई कंपनी गैंगनम स्ट्रीट व जीएच ग्लोबल के प्रतिनिधियों ने बुधवार को आईआईटीजीएनएल के एमडी व ग्रेटर नोडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह से मुलाकात की और अपने प्रस्ताव से अवगत कराया। सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को आईआईटीजीएनएल की स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा प्लग एंड प्ले सिस्टम से अवगत कराया। ऑटोमेटिक वेस्ट कलेक्शन प्लांट के बारे में जानकारी दी। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से कनेक्टीविटी, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से मिलने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी साझा की। सीईओ ने यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सहित आसपास के मार्गाें से कनेक्टीविटी को भी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दिखाया। इसके बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली और आईआईटीजीएनएल के कंपनी सेक्रेटरी पतंजलि नारायण दीक्षित ने मौके पर कोरियाई प्रतिनिधि मंडल को टाउनशिप के प्लग एंड प्ले सिस्टम और ऑटोमेटिक वेस्ट कलेक्शन प्लांट, एवम अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने टाउनशिप में 22 एकड़ जमीन खरीदने की इच्छा जताई और शीघ्र ही आवेदन करने की बात कही। एसीईओ ने कंपनी प्रतिनिधियों को बताया कि आवेदन से लेकर आवंटन तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। यह कंपनी होम अप्लांयसेस का उत्पादन करेगी। इस कंपनी के लगने से करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 2000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कंपनी के प्रतिनिधियों में पार्क सिंक्यू, शिन जिनबम, सोन्ग क्योंगजोंग, किम हैसिक, संजीव राठी व अरिंदम बोस शामिल रहे। बता दें कि इंटीग्रेटेड टाउनशिप को डीएमआईसी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त उपक्रम डी एम आई सी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड के द्वारा करीब 750 एकड़ में विकसित किया गया है। इस टाउनशिप में अब तक पांच बड़ी कंपनियां अपना प्लांट भी लगा रही हैं। इनमें हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मी मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी), जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। एक अन्य कंपनी गुरु अमरदास इंटरनेशनल भी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में शीघ्र ही अपनी इकाई लगाने जा रही है।

यह भी देखे:-

अयोध्या: राम मंदिर की नींव का निर्माण कार्य अंतिम दौर में, राम भक्तों को दिखाया गया अब तक का निर्माण...
विधायक तेजपाल नागर ने 38 हाईमास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, दूधिया रोशनी से जगमगाए ग्रेटर नोएडा के पा...
भारत का बदला रुख, तालिबान के साथ रिश्तों पर पुनर्विचार संभव, जानें क्‍या होगी रणनीति
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
आईआईएमटी के दो कॉलेज में फैक्ल्टी डेवलपमेंट का आयोजन
वेलफेस्ट इंडिया 2025: समग्र स्वास्थ्य की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम, आयुरयोग और एल्डरकेयर एक्सपो ...
जी.डी. गोयंका स्कूल में विश्व शांति दिवस पर नन्हे कदमों से बड़ा संदेश
ग्रेटर नोएडा में सभी पानी की टंकियों की होगी सफाई, शेड्यूल जारीग्रेटर नोएडा में सभी पानी की टंकियों ...
01 दिसंबर से ग्रेनो प्राधिकरण के सभी भुगतान सिर्फ ऑनलाइन
भारत विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर, शारदा विवि में बोले केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौ...
सेक्टर डेल्टा टू में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस - आलोक नागर
गणेशोत्सव 2019 में लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति , संगीत वादन, गायन एवं नृत्य का कलाकारों ने दिया लाइव...
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने दंत स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किया
YEIDA PLOT SCHEME : RPS -06 आवासीय योजना का ड्रा सम्पन्न, सैकड़ों की किसमत खुली, पूरे विश्व में लोगों...
आरडब्लूए अल्फा 1 ने की घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 
कल का पंचांग, 18 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त