छात्र के साथ कुकर्म मामला : पोस्को एक्ट में स्कूल स्टाफ गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : अभी गुड़गांव के एक नामी स्कूल में बच्चे की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ ग्रेटर नोएडा के एक नामी स्कूल में बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है।स्कूल के लाख सुरक्षा के दावे करने के बावजूद शहर के सेक्टर पाई – 1 के स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में विदेशी मूल के छात्र के साथ हुए कुकर्म ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चे कितने सुरक्षित हैं इसपर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुकर्म के आरोप में सूरजपुर पुलिस ने स्कूल के स्कूल स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है अशोक मिश्रा बीते 3 साल से पांचवी कक्षा के 11 वर्षीय छात्र को डरा धमका कर कुकर्म कर रहा था।
एसपी सुनीति ने बताया सोमवार की शाम पुलिस को घटना की शिकायत मिली थी। जिसके बाद बच्चे का मेडिकल कराया गया। जांच के बाद मंगलवार को आरोपी अशोक मिश्रा को परीचौक से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पोस्को एक्ट की कार्यवाही कीगयी है। एसपी ने बताया इस मामले में स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। । हालाँकि आरोपी अशोक ने बच्चे के साथ गलत काम करने से इंकार किया। इधर स्कूल प्रबंधन ने इस ममाले में अभी तक चुप्पी साध रखी है।
