श्मशान घाट पर लाश ना जले इसीलिए रोज सड़कों पर मशाल जला रहा हूं : हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार

ग्रेटर नोएडा : श्मशान घाट पर लाश ना जले इसीलिए रोज सड़कों पर मशाल जला रहा हूं. हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार ने सड़क हादसों के खिलाफ युद्ध छेड़ा है. शाम होते ही सड़को पर मशाल लेकर निकल जाते है इनके साथ सैकड़ों युवा की टीम भी होती है. इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग अलग सेक्टरों में सड़को पर मशाल जला रहे हैं.

दिन में घर घर जाकर मशाल बांटते हैं और शाम को सड़कों पर बुलाते हैं. सड़क सुरक्षा जागरूकता की ज्वाला पहले लोगों को घर में बताते हैं और फिर शाम होते ही सड़को पर सबको एक साथ लेकर मशाल जुलूस के माध्यम से सिटबेल्ट और हेलमेट लगाने का महत्व बताते हैं और सबको शपथ दिलाते है. इनकी यात्रा में शामिल छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी होते हैं. हेलमेट मैन पिछले 8 सालों से सड़को पर हेलमेट बांटकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इनके खास मित्र की सड़क हादसे में हेलमेट ना लगाने की वजह से मृत्यु हो गई थी. डॉक्टर ने कहा अगर हेलमेट होती तो जान बच जाती. फिर हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार ने हेलमेट बांटने का मिशन बना लिया और पिछले 8 सालों से भारत के 22 राज्यों में सड़कों पर घूम घूम कर 56 हजार हेलमेट बांट चुके हैं.

इनके हेलमेट बांटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है. आज ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना चुके हैं एशिया एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है और आज भारत के बड़ी बड़ी हस्तियां भी इनके कार्य की सराहना करती रहती हैं. अब सड़कों पर करोड़ों लोगों के हाथों में मशाल पहुंचाकर भारत के युवा को सड़क हादसों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं.

यह भी देखे:-

फर्जी बिजली का कनेक्शन जारी होने से बुजुर्ग परेशान, विभाग बेपरवाह
सपा नेता विजेंद्र भाटी ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के भाई हैं बिजेंद्र भाटी
एसडीआरवी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल दनकौर में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रपति के प्रस्तवित कार्यक्रम को लेकर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मीडिया कर्मियों मेंको सेनेटाइजर व मास्क प्रदान किये
होली पर सिटी पार्क में दिखेगी मथुरा के चरकुला व गगरी नृत्य की झलक
AUTO EXPO 2018 पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में सुरों की मनमोहक प्रस्तुति, विदुषी सुनंदा शर्मा ने बांधा समा – SPIC MACAY के ...
तिगड़ी रोटरी से चार मूर्ति चौक तक की सर्विस रोड होगी दुरुस्त
नन्हक फॉउंडेशन बिगनिंग मिशन एजुकेशन ने मनाया मदर्स डे, 
जूते की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
हनुमंत कथा में विभीषण ने बताया माता जानकी का पता
Young India Run: भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक
गोलचक्करों का नामकरण क्षेत्र के क्रांतिकारियों के नाम पर हो : पहलवान अमित भाटी
कल का पंचांग, 8 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व की मिसाल: जी.एल. बजाज के सीईओ को मिला ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड