ग्रेटर नोएडा में लंपी वायरस की दस्तक, बीमार पशुओं के लिए अलग गौशाला बनाने की मांग
ग्रेटर नोएडा में एक गाय की मौत का मामला प्रकाश में आया है। वहीं एक गाय में लंपी वायरस के लक्षण दिखे हैं। जिसके बाद क्षेत्र में बीमारी की तेजी से फैलने की चर्चा जोरों पर है।
समाज सेवी हरिंदर भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर व गाँवों में लगातार लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने कहा गौमाता लंपी बीमारी से ग्रसित लग रही है गाँव डाबरा के पास प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारियों से निवेदन है कि इस गौ माता का इलाज कराया जाए।उन्होंने मांग की जो इस तरह का वायरस फैल रहा है उसके लिए एक अलग गऊशाला भी बनवाई जाए जिससे ये वायरस ज़्यादा गायों में न फैले।
हालांकि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. विभाग ने गायों का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है. विभाग ने कहा है कि संक्रमित गायों को शेल्टर होम (गौशाला की तरह) में रखकर इलाज किया जाएगा.
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल वार्ष्णेय ने बताया जिले में फिलहाल लगभग 123 पशु लंपी वायरस से ग्रसित हैं। जिले में अब तक 38500 जानवरों को वैक्सीन लगा दी गई है.
