सामाजिक कर्तव्यों को निभाते हुए महक ने प्रवेश किया अपने दाम्पत्य जीवन में

विवाह जीवन का वह महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसके बाद दो अजनबी जोड़े मिलकर जीवन का सफर तय करने निकलते हैं। इस सफर पर निकलते हुए भारतीय मूल की महक ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत तो कनाडा के टोरंटो शहर में की लेकिन उसकी आधारशिला इंडिया के नोएडा शहर में मानवीयता का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए रखी और वैश्विक स्तर पर एक प्रेरणादायी मिशाल पेश की।
उल्लेखनीय है कि नवरत्न फाउंडेशन्स के द्वारा समाजहित में किये गए कार्य सदैब अनुकरणीय होते हैं। इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए बीते सात सितंबर को नवरत्न संस्था के संस्थापक अशोक श्रीवास्तव की पुत्री महक श्रीवास्तव ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत इस डिजिटल युग मे अभावग्रस्त बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा संकल्प के साथ की।
कनाडा के टोरंटो शहर में कार्यरत महक श्रीवास्तव ने अपने स्वर्गीय नाना श्रधेय दयाशंकर कपूर व नानी श्रधेय रानी कपूर की स्मृति में अपने जीवनसाथी यक्ष कौल के सक्रिय सहयोग से दयारानी कम्प्यूटर शिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया तथा इसे सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी ली। नोएडा सेक्टर 31 के निठारी गांव स्थित कंचन पब्लिक स्कूल में नवरत्न फाउंडेशन्स के वरिष्ठ ज्यूरी सदस्य, क्लब 26 के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोरम 26 के अध्यक्ष सुनील पुरी के कर कमलों से इस केंद्र की शुरुआत की गई और कार्यक्रम संचालन संस्था के महासचिव विवेक श्रीवास्तव ने किया।
दिल्ली/एनसीआर के समाजसेवियों व अन्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में शुरू हुए इस दयारानी कम्प्यूटर शिक्षण केंद्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा देकर उनके सपनों में उड़ान भरी जाएगी। बताते चलें कि इसी निठारी गांव में ही वी केयर फाउंडेशन व विलेज केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में माधुरी सक्सेना कम्प्यूटर शिक्षा केन्द्र का संचालन भी सफलता पूर्वक किया जा रहा है।
दयारानी कम्प्यूटर शिक्षण केंद्र के उदघाटन के अवसर पर वैध अचिंत, आरके सक्सेना,अनुरंजन, मुरली आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

विजयदशमी पर नन्हक फाउंडेशन ने शुरू किया प्रोजेक्ट आजीविका, महिलाओं के लिए सिलाई व मेहंदी प्रशिक्षण क...
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में iNeuron प्रौद्योगिकी के सहयोग से टेक-ए-थॉन 2022 का हुआ आयोजन
रोजगार की मांग को लेकर नौजवानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया, जबरदस्त नारेबाजी क...
मोटोजीपी™ भारत ने देश के सबसे बड़े रेसिंग स्पेक्ट्रम को ईंधन देने के लिए टाइटल स्पांसर के रूप में इं...
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई: शूर्पणखा की नाक कटी, रावण ने किया सीता का हरण
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
एनटीपीसी : जरूरतमंदों को पुराने पहनने योग्य कपड़ों का वितरण
7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity
रिश्ता कलंकित: बहन को घायल कर भाई ने किया दुष्कर्म, फिर गला दबा कर मार डाला
कांग्रेस के बाद आज बीजेपी का उपवास
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई गई: "उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर सच्ची ...
जहरीली शराब पीने से चार की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
NCR चैंपियंस एवम् स्वैग साइक्लिंग समूह ने तिरंगा रैली निकाली
35वें राज्य स्‍थापना दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर समां बांधा
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘हेल्थकेयर क्रांति’ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया, कहा कि जल के बिना जीवन ...