यमुना प्राधिकरण क्षेत्र मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर शासन की लगी मुहर, फिल्म सिटी   के लिए  … पढ़ें पूरी खबर 

ग्रेटर नोएडा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण एरिया  में विकसित होने वाली मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर आज  को उत्तर प्रदेश  शासन ने मुहर लगा दी है । प्रोजेक्ट का पहला चरण 200 हेक्टेयर में विकसित होगा । अब  रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार होना है । इसके बाद टेंडर निकालकर अगले तीन महीने में विकासकर्ता कंपनी का चयन होगा । पहले चरण में 1040 करोड़ रुपए का खर्च आएगा ।  
यमुना प्राधिकरण के सेकंड फेज  के मास्टर प्लान में टप्पल में एमएमएलपी विकसित होगा । इसकी डीपीआर को विशेषज्ञ कंपनी ने तैयार कर दिया  है। यह पूरा पार्क 1600 हेक्टेयर में विकसित होगा। मिश्रित भू उपयोग की जमीन पर विकसित होने वाली परियोजना का प्रथम चरण  200 हेक्टेयर में पूरा होगा। फर्स्ट फेज  के विकास में 1040 करोड़ रुपए खर्च होंगे । प्रोजेक्ट  की डीपीआर की मंजूरी के लिए आज  लखनऊ में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार ने की। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में डीपीआर के सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई । इसके बाद डीपीआर को पास कर दिया गया। अब विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए आरएफपी और कंसेसन एग्रीमेंट तैयार किया जाएगा। दोनों कागजात तैयार होने के लिए बाद टेंडर निकाले जाएंगे। यमुना प्राधिकरण का प्रयास है कि जल्द से जल्द टेंडर निकालकर विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाए। इसमें जमीन प्राधिकरण देगा और विकास कार्य चयनित कंपनी करेगी। इसके अलावा अन्य शर्तें भी तय की जाएंगी। लॉजिस्टिक एंड वेयरहाउसिंग का जीडीपी अहम योगदान है। यही कारण है कि इस पर सरकार की प्राथमिकता बढ़ी है।

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी को लेकर आज  लखनऊ में बैठक हुई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में फिल्म सिटी के टेंडर (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) को पास कर दिया गया। अब इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा। दीवाली से वैश्विक निविदा निकालने की उम्मीद है।

यह भी देखे:-

मौलाना कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, अवैध धर्मांतरण और हवाला फंडिंग का है आरोप
ग्रामीणों के सहयोग से आजमपुर गढ़ी में लाइब्रेरी का उद्घाटन
बारिश से धान की फसल बर्बाद,की मुवावजे की मांग।
तुगलपुर में चला प्राधिकरण का पंजा
सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 03 एवं 04 नवम्बर को
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एथलेटिक्स फ्यूचर एकेडमी के द्वारा एक दौड़ बेटियों के नाम प्रतियोगिता का आय...
नॉलेज पार्क में बेखौफ अपराधियों ने किया हमला
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने, नंद गोपाल वर्मा
जेवर विधायक ने ग्राम सचिवों से 40 वर्षों के एक्शन प्लान पर की चर्चा, कार्य योजना तैयार करने के दिए द...
मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...
श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर विदुर संवाद, ध्रुव तपस्या और अजामिल उपाख्यान ने भाव-विभोर किया श्...
ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों की नसबंदी और जागरूकता के लिए "उपहार" अभियान का आगाज
गौतम बुद्धा सोसाइटी ने निर्धन बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस डे
महिलाओं की सुरक्षा करेगी नई पेट्रोलिंग टीम 'स्वयंसिद्ध', सीपी ने किया उद्घाटन
यमुना अथॉरिटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, नये कानून से मुआवजा देने का निर्देश
भारी सुरक्षा के बीच हंरेेद्र प्रधान हत्याकांड में आज कोर्ट में हुई पहली गवाही, आरोपी हुए पेश