थम नहीं रहा है नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला का थमने नाम नहीं ले रहा है, नोएडा की कोतवाली 39 पुलिस 4 साल की बच्ची के साथ हुई डिजिटल रेप की जांच कर रही इसी बीच ग्रेटर नोएडा तुगलपुर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले रिटायर फौजी की गंदी हरकत सामने आई है. नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिटायर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली दनकौर पुलिस भी एक युवक को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि एक नाबालिक लड़की के साथ घर में घुस कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की.

पुलिस की गिरफ्त में खड़े रिटायर फौजी श्याम सिंह पर आरोप है कि वह अपने मकान में छोटी कक्षा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए बुलाकर उनके साथ गंदी हरकत करता था. नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फौजी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाली एक ग्यारह साल बच्ची ने अपने परिजनों से शिकायत की थी कि श्याम सिंह ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अपने पास बैठाता और कई बार वह गोद में बैठा कर गंदी हरकत करता था. बच्ची की शिकायत को उसके परिजनों ने कोतवाली नॉलेज पार्क मैं फौजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है छानबीन कर रही है.

दूसरा मामला कोतवाली दनकौर का है जिसमें पुलिस ने 19 वर्षीय अनीश पुत्र मोहम्मद को यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है. कोतवाली दनकौर प्रभारी ने बताया कि 9 सितंबर को अनीश पुत्र मोहम्मद ने वादिया के घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की थी. वादिया के शिकायत पर थाने में छेड़छाड़ मारपीट और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, आरोपी को यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार जेल भेज दिया है.

यह भी देखे:-

100 करोड़ के फर्जी बिल, करोड़ों की GST चोरी: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिसरख पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल और नशीली दवाएं बरामद
पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने की पहचान करने की अपील
मासूम से भीख मांगवाने के लिए अपहरण, आरोपी महिला गिरफ्तार
10 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की ली जान, हथौड़े से सिर कुचलकर की हत्या
पानी मांग छात्र से लूटी कार, जांच में जुटी पुलिस 
कानून व्यवस्था को लेकर डीएम बी.एन सिंह ने की बैठक
एसटीएफ के हत्थे चढ़े वांटेड ईनामी बावरिया डकैत
अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोज़र, 70 करोड़ की जमीन हुई मुक्त
जानिए क्यों, #MeToo के फंदे पर लटका जेनपैक्ट कंपनी का सहायक उपाध्यक्ष
बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर लूटने वाले ईनामी डकैत गिरफ्तार
शातिर बदमाश से मारुति ब्रेजा कार बरामद
शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी
चाकू से हमला करने वाला वांटेड आरोपी गिरफ्तार, दादरी पुलिस की तेज कार्रवाई
ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार