श्रीराम मित्र मंडल रामलीला महोत्सव के लिए मंच का निर्माण एवं पुतले बनाने का कार्य में तेजी

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रीरामलीला मंचन की जानकारी देते हुए बताया है कि रामलीला मैदान,सी-57, सेक्टर-62 में 26 सितंबर से 06 अक्टूबर तक आयोजित होनेवाले रामलीला महोत्सव 2022 के लिए मंच का निर्माण एवं पुतले बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को प्रथम दिवस गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन 2022 का शुभारंभ होगा। 27 सितंबर को द्वितीय दिवस के प्रसंग में पृथ्वी पर राक्षसों का आतंक, देवताओं द्वारा विष्णु जी से प्रार्थना, राम जन्म का बधाई उत्सव, शिवजी द्वारा रामलला के दर्शन, नामकरण संस्कार, गुरु वशिष्ठ आश्रम में शिक्षा-दीक्षा के लिए जाना, ऋषि विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को यज्ञ हवन की रक्षा हेतु राजा दशरथ से मांग कर ले जाना, मारीच, सुबाहु, ताड़का वध,28 सितंबर को तृतीय दिवस ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में जनक दूत का आगमन, स्वयंवर में आने का निमंत्रण, श्रीराम द्वारा अहिल्या उद्धार, सीता जन्म कथा, जनक द्वारा धनुष यज्ञ की प्रतिज्ञा, पुष्प वाटिका में राम-सीता का साक्षात्कार, गौर-गौरी पूजन,29 सितंबर को चतुर्थ दिवस राजा जनक द्वारा धनुष यज्ञ का आयोजन, श्रीराम द्वारा धनुष भंग, परशुराम क्रोध, वरमाला,30 सितंबर को पंचम दिवस भव्य श्रीराम बारात, राम के अभिषेक की घोषणा, मंथरा कैकई संवाद, कैकई दशरथ संवाद, राम वनवास की आज्ञा,01 अक्टूबर को षष्ठम दिवस निषादराज से भेंट, राम केवट संवाद, भरत राम भेंट, सूर्पनखा का नासिका छेदन, खरदूषण वध, रावण दरबार में सूर्पनखा, सीता हरण, सीता खोज, शबरी आश्रम में श्रीराम का आगमन,02 अक्टूबर को सप्तम दिवस राम हनुमान मिलन, बाली वध, सीता खोज में जाना, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन,03 अक्टूबर को अष्टम दिवस रावण द्वारा विभीषण का त्याग, रामेश्वरम की स्थापना, रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना, मूर्छा भंग होना,04 अक्टूबर को नवम दिवस राम कुम्भकरण युद्ध,कुम्भकरण वध, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद वध, सुलोचना संवाद, अहिरावण वध,05 अक्टूबर को दशम दिवस राम रावण युद्ध, रावण वध, दशहरा उत्सव एवं रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन के प्रसंगों का मंचन होगा। 06 अक्टूबर को भरत मिलाप,श्रीराम राज्याभिषेक और सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का समापन हो जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन सांय 7 बजे से प्रारंभ होगा एवं 11 बजे तक समापन होगा। विजयदशमी उत्सव व रावण दहन 05 अक्टूबर को सायं 5 बजे होगा।

समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि 30 सितंबर को दोपहर बाद 02.00 बजे से हनुमान मंदिर सेक्टर 20 से श्रीराम बारात शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर 62 स्थित रामलीला स्थल पर सम्पन्न होगी।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल ने बताया कि पुतले बनाने का कार्य लोनी के कलाकारों द्वारा की जा रही है।90 फुट के रावण,85 फुट के कुम्भकरण और 80 फुट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

यह भी देखे:-

आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने निकाली शोभायात्रा, कल 29 सितम्बर से रामलीला मंचन
श्री रामलीला कमेटी  साइट 4  द्वारा रावण के साथ साथ कोरोना रूपी दानव के पुतले का भी किया गया दहन
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला मंचन का गणेशवंदना के साथ हुआ शुभारंम्भ
श्री राम मित्रमंडल रामलीला नोएडा : नारद मोह मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर से, 19 सितम्बर को होगा भूमि पूजन, दशहरा मह...
श्रीराम मित्र मण्डल राम लीला मंचन : शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला मंचन : रावण दरबार पहुंची शूर्पणखा ने किया विलाप
श्री राम मित्र मंडल रामलीला नोएडा: कुम्भकरण, मेघनाद एवं अहिरावण का हुआ वध
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने किया भूमि पूजन
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला में सुग्रीव और बाली के युद्ध ने दर्शकों को किया रोमांचित
श्री धार्मिक रामलीला मंचन पाई : रावण बाली में हुई संधि
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : भगवान राम का हुआ जन्म, आयोध्या में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश वन पर्यावरण मंत्री के.पी. मलिक पहुंचे रामलीला मैदान, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वार...
सनातन धर्म रामलीला समिति रामलीला में निषाद मिलन लीला का मंचन
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेनो वेस्ट रामलीला : बाली वध, सुंदरकांड का हुआ मंचन
"बज़्म-ए-सुख़न" कवि सम्मलेन के साथ सेक्टर-पाई ग्रेनो में दशहरा महोत्सव का शुभारम्भ