जीएसटी में पंजीयन बढोत्‍तरी, समाधान योजना एवं दुर्घटना बीमा योजना के प्राविधानों से व्‍यापारियों को जागरुक करने हेतु पंजीयन कैम्‍प का आयोजन

उत्तर प्रदेश में जी0एस0टी0 में पंजीकृत व्‍यापारियों की संख्‍या बढाये जाने हेतु मुख्‍यमंत्री महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12-09-2022 को ग्रामीण क्षेत्र एन0टी0पी0सी0 के पतवाड़ी (NTPC) गौतमबुद्वनगर में पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर जी0एस0टी0 पंजीयन जागरुकता अभियान के अन्‍तर्गत अपर आयुक्‍त ग्रेड-1 राज्‍य कर गौतमबुद्वनगर , संयुक्‍त आयुक्‍त (कार्यपालक) राज्‍य कर सम्‍भाग-बी नौएडा एवं उपायुक्‍त राज्‍य कर खण्‍ड-1 गौतमबुद्वनगर के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में खण्‍ड अधिक्षेत्र के अन्‍तर्गत विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के एन0टी0पी0सी0 के पतवाड़ी गांव (NTPC) गौतमबुद्वनगर में आयोजित किया गया । शिविर में श्री दिनेश शर्मा, श्री विपिन शर्मा, श्री केशवलाल, ग्राम प्रधान श्री मरन सिंह राणा, श्री यामीन खान, श्री हलीम खान, श्री मनोज शर्मा, श्री लोकेश राणा व श्री सचिन शिशोदिया अधिवक्‍ता, श्री अभिषेक मोनू, अधिवक्‍ता, कु0 वन्‍दना शर्मा, कु0 शालू शर्मा आदि ने सहभाग किया गया । पंजीयन जागरुकता कैम्‍प में श्री विक्रम सिंह भाटी राज्‍य कर अधिकारी खण्‍ड-1, गौतमबुद्वनगर द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करने के लाभों तथा कम टर्नओवर वाले व्‍यापारियों को समाधान योजना की सुविधा से भी अवगत कराया गया एवं मान0 मुख्‍यमंत्री जी द्वारा चलायी जा रही व्‍यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अन्‍तर्गत रु0 10 लाख की अनुदान राशि दिये जाने से भी अवगत कराया गया । इसके अतिरिक्‍त जी0एस0टी0 पंजीयन प्राप्‍त करने एवं टी0डी0एस0 कटौती के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा इस संबंध में जी0एस0टी0 अधिनियम के अन्‍य प्राविधानों से अवगत कराया गया तथा छोटे एवं मझोले व्‍यापारियों की ऑनलाईन रिटर्न फाईलिंग में आने वाली समस्‍याओं के समाधान से भी अवगत कराते हुए रिटर्न फाईलिंग एवं पंजीयन प्राप्ति में आने वाली छोटी-छोटी समस्‍याओं के निदान हेतु विभाग में जी0एस0टी0 हेल्‍प डेस्‍क एवं टोल फ्री नम्‍बर पर सम्‍पर्क स्‍थापित करने हेतु भी अवगत कराया गया ।

यह भी देखे:-

स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...
ईपीसीएच ने ऑटम फेयर इंटरनेशनल, बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम, 03 - 06 सितंबर'2023 में उपस्थिति दर्ज कराई
विश्व पर्यावरण दिवस : एक्टिव सिटीजन टीम ने पॉलीथीन के प्रयोग के खिलाफ चलाया अभियान
एमिटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय कुलपतियों सम्मेलन का भव्य समापन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी प्रेरण...
Accident On Express Way: मेरठ में एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई ब्रेजा, एक ही परिवार के पांच लोगों क...
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में उद्घोष 2025 का दूसरा दिन रहा सांस्कृतिक रंगों से सराबोर, राहुल जैन क...
10 मई को लगेगी न्याय की चौपाल: गौतमबुद्धनगर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
स्वदेश कुमार सिंह फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रो. सुनील मिश्रा महामंत्री नियुक्त — राष्ट्रीय शैक्षिक म...
30 छात्रों को मिला सुनहरा करियर अवसर, GNIOT और Veridian Tech के बीच MoU पर हस्ताक्षर
ग्रेटर नोएडा में फर्जी तरीके से चल रहा था अस्पताल सील , डॉक्टर गिरफ्तार
गौड़ सौंदर्यम में "रजिस्ट्री नहीं, वोट नोटा" अभियान ने पकड़ी रफ्तार
प्रवीण कुमार सैन अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
सांसद  ने भेजी कोरोना जांच टीम, 122 लोगो ने कराई कोविड जांच
शारदा विश्वविद्यालय में 27वीं IEEE अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, 6G तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा ...
किसानों के हक़ की गूंज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में, मंत्री नंद गोपाल नंदी से प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठ...