आप जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने प्रधानमंत्री को खुल पत्र जारी कर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की माँग की

नोएडा वासियों को अच्छी दिल्ली की तर्ज पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया हो इसके लिए नोएडा को दिल्ली में शामिल होना जरूरी है- भूपेन्द्र जादौन*

नोएडा,सोमवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्रेटर नोएडा आगमन पर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने प्रधानमंत्री के नाम खुला पत्र जारी कर नोएडा,ग्रेटर नोएडा एवं जेवर सहित पूरे जिला को दिल्ली राज्य में शामिल करने की माँग की है।
पत्र के माध्यम से भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा दिल्ली वासियों को बिजली,पानी,शिक्षा,स्वास्थ,परिवहन जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं निःशुल्क या न्यूनतम मूल्य पर मिल अरविन्द केजरीवाल सरकार दे रही है किन्तु नोएडा सहित समूचा गौत्तम बुद्ध नगर जनपद दिल्ली जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं से वंचित है गौत्तम बुद्ध नगर के लोगों भी दिल्ली की तर्ज पर बिजली फ्री मिले,पानी फ्री मिले,यहाँ के सरकारी स्कूलों में भी गरीबों के बच्चे अच्छे माहौल में दिल्ली की तर्ज पर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके,माता बहिनें को भी दिल्ली की तरह फ्री में बस यात्रा मिले,यहाँ के गरीब बुजुर्ग भी फ्री तीर्थ यात्रा करें, फरिश्ते जैसी योजना का लाभ यहाँ के लोग को भी मिले दिल्ली तर्ज पर छोटे मोटे काम-आधार कार्ड,राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,खतौनी,जन्म प्रमाण पत्र जैसे सैकड़ों कामों के लिये लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े,नोएडा के लोग को भी दिल्ली की तर्ज पर अपना निगम के जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिले,यहाँ के शहरी ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को उनकी आबादी का मालिकाना हक मिले एवं तथाकथित अवैध कॉलोनियों को भी रहने वाले लोगों को मालिकाना हक एवं बुनियादी सुविधा दिल्ली की तर्ज पर मिले,नोएडा के माथे पर यहाँ के तीनों विकास प्राधिकरणों में जमे बैठे भ्रष्ट अधिकारियों ने जो बड़े बड़े भ्रष्टाचार के धब्बे जिला पर लगाए है इस भ्रष्टाचार के कलंक से तथा प्राइवेट स्कूलों के शिक्षा माफिया एवं अस्पताल माफियाओं से नोएडा को मुक्ति मिले इसके लिये नोएडा का दिल्ली में शामिल होना जरूरी है भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माँग करती है नोएडा सहित पूरे गौत्तम बुद्ध नगर को दिल्ली में शामिल करने की घोषणा करें।

 

यह भी देखे:-

सीएम योगी की विकास और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक, नोएडा को बताया प्रदेश का...
लव  कुमार बने गौतमबुद्ध नगर के नए एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून -व्यवस्था )
Paytm में निकली हैं 20,000 भर्तियां, गांव-शहर में नौकरी पाने का बेहतर मौका
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: कोरोना मरीजों को बांटी जाएगी पतंजलि की एक लाख कोरोनिल किट
संसद का मानसून सत्र: सदन चल नहीं रहा...करोड़ों रुपये स्वाहा, लेकिन मिनटों में हो रहे विधेयक पास
जीएसटी पंजीयन के लाभ से रूबरू हुए व्यापारी
कुत्तों का आतंक: सेक्टर ओमीक्रोन-1ए में आवारा कुत्तों से परेशान लोग
नोएडा सेक्टर-46 में होगा भव्य रामलीला मंचन
एलन मस्क: दुनिया की भूख मिटाने को तैयार टेस्ला चीफ, मैं छह अरब डॉलर देने को तैयार -एलन मस्क
Pitru Paksha 2021: श्राद्ध पक्ष शुरू, जानिए कैसे और किस तिथि को करें श्राद्ध कर्म ?
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
Facebook ने इस कारण बदला अपना नाम, Facebook को Meta के नाम से जाना जाएगा
बिना मास्क वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
क्लीनिंग टेक्नॉलॉजी एवं हाईज़ीन समाधानों पर क्लीन इंडिया शो का उद्घाटन  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्स...
The Secret of a Happy Family कार्यक्रम, साध्वी श्री अणिमाश्री जी ने हैप्पी फैमिली लाइफ के टिप्स दिए
महिला महिला उन्नति संस्था भारत द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन