श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति ने भूमि पूजन कर रामलीला की तैयारी शुरू की  

नोएडा । श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में आयोजित हो रहे रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।

आज सी-57, सेक्टर 62 स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित हो रहे श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीरामलीला मंचन का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।भूमि पूजन व श्री गणेश पूजन के बाद आरती की गई तथा श्रीहनुमानजी का ध्वज रामलीला मैदान में स्थापित किया गया।

सेक्टर 62 रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक श्रीरामलीला मंचन कराया जायेगा। भूमिपूजन में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, चौधरी रविन्द्र सिंह, गौरव मेहरोत्रा, आत्माराम अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, शांतनु मित्तल, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौड़,एस0एम0 गुप्ता, संदीप पोरवाल, सुशील गोयल, कश्मीरी लाल गोयल, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा,डॉ. एस.पी. जैन,पी.एस.जैन,डॉ. ए.के. त्यागी,सतेंदर शर्मा,जे.सी.नारंग,मल्लिकेश्वर झा,रवि गर्गेश, मनीष गोयल,आर सी गुप्ता,अविनाश सिंह, बिजेंद्र राय, राजीव गोयल, मीना बाली, अर्जुन प्रजापति, साहिल चौधरी, विनय हिन्दू,  बजरंगलाल गुप्ता, पवन गोयल, रंजीव गुप्ता, एनके अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, एमपी सिंह,आर के उप्रेती,राधाकृष्ण गर्ग, पी के अग्रवाल, रविकांत मिश्रा, सहित शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। भूमि पूजन के पश्चात मंच निर्माण, पुतला निर्माण, सहित विभिन्न कार्य शुरू हो जाएंगे।

 30 सितंबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा और 6 अक्टूबर को भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक के साथ श्रीराम लीला महोत्सव 2022 का समापन होगा।

यह भी देखे:-

भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में इन स्कूलों के बच्चों ने मारी बाज़ी , पढ़ें पूरी खबर
श्री रामलीला कमेटी साईट 4 ग्रेटर नोएडा ने मनाया गांधी जयंती, प्लास्टिक छोड़ने का प्रण लिया गया
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई रामलीला मंचन : श्री राम ने खंडित किया शिव धनुष, माता सीता ने डाली ...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , भगवान श्री राम और माता सीता के जन्मोत्सव की लीला देख दर्शक हु...
श्रीराम मित्रमंडल नोएडा: महंगाई, आतंकवाद और महिला उत्पीड़न के खिलाफ विजय का जश्न: नोएडा में धूमधाम स...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , नारद मोह लीला देख दर्शक हुए मन्त्रमुग्ध
श्री धार्मिक रामलीला पाई 1: रावण ने छल से किया सीता का हरण, देख जटायु ने किया रावण पर प्रहार
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा सेक्टर 62 में रामलीला मंचन का शुभारंभ 26 सिंतबर से
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति नोएडा स्टेडियम द्वारा भव्य रामलीला का मंचन, दशरथ के यज्ञ से लेकर ताड़क...
श्री आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर की तैयारी जोरों पर
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के अद्भुत मंचन को बत...
दादरी रामलीला, अहिल्या उद्धार का मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर
श्री धार्मिक रामलीला मंचन में भगवान राम का हुआ जन्म, आयोध्या में खुशी की लहर
आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर : परशुराम लक्ष्मण संवाद देख दर्शक हुए रोमांचित
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला : बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, प्रभु राम की तीर से म...
शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम: श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति