हिंडन पर नया पुल बनाने की बाधा जल्द होगी दूर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड मीटिंग में लिया गया फैसला

–नॉलेज पार्क थ्री से सेक्टर 146-147 के बीच बनना है पुल

–बादौली में जमीन विवाद के चलते रुका है निर्माण कार्य

–ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने की परियोजनाओं की समीक्षा

 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री से नोएडा के सेक्टर 146-147 के बीच हिंडन नदी पर पुल का निर्माण शीघ्र शुरू हो सकता है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने नोएडा प्राधिकरण की बादौली में जमीन शीघ्र अधिग्रहित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

प्राधिकरण बोर्ड की अध्यक्षता कर रहे नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन अरविन्द कुमार ने कहा कि भविष्य में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच वाहनों की आवाजाही और बढ़ेगी। वाहनों का दबाव अधिक होगा। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए यह वैकल्पिक मार्ग अत्यंत आवश्यक है। इसलिए ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री व नोएडा के सेक्टर 146 व 147 के बीच पुल शीघ्र बनाया जाए। नोएडा के बादौली के पास जमीन का अधिग्रहण शीघ्र कर काम फिर से शुरू कराया जाए। प्राधिकरण बोर्ड ने गंगाजल परियोजना का भी परीक्षण किया। इसकी कमिश्निंग का काम शीघ्र पूरा कर लोगों के घरों तक गंगाजल पहुंचाने के निर्देश दिए। बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा में सोडियम स्ट्रीट लाइटों की जगह एलईडी लाइटें लगाए जाने की परियोजना की भी समीक्षा की। कुल 54 हजार स्ट्रीट लाइटों में से अब तक 47 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें एलईडी में कनवर्ट कर दिए जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। ग्राम विकास कार्यों (सीवर, ड्रेनेज, पानी, नाली, खड़ंजा, सीसी रोड आदि) पर 30 जुलाई तक करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी बोर्ड को दी गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक (चार मूर्ति गोलचक्कर) पर अंडरपास बनाने के लिए कंसल्टेंट का चयन करने और डिजाइन, ड्राइंग व एस्टीमेट तैयार कराए जाने की सूचना भी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गई। चेयरमैन अरविन्द कुमार ने इसका टेंडर शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके बन जाने से गौड़ चौक पर ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी।

यह भी देखे:-

News Flash : कैंटर-ऑटो की टक्कर में सात घायल
खेरली नहर को जाम मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
इंडिया मेड एक्सपो 2025: भारत मंडपम में जीआईएमएस स्टार्टअप्स की ऐतिहासिक उपलब्धि
वि‍श्‍वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई
जेवर को अब ऐसे मिलेगा सड़क के जाम से निजात
ग्रेटर नोएडा में होली के दिन तीन बार होगी जलापूर्ति
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 112 शिकायतें दर्ज, 9 का मौके पर निस्तारण
CM योगी आदित्यनाथ को धमकी, 15 को नहीं फहराने देंगे तिरंगा -खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह
ग्रेटर नोएडा : साईं बाबा की आज निकलेगी पालकी यात्रा
Coronavirus Updates: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 42,909 नए मामले
"GNIT कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों का शारदा हॉस्पिटल दौरा, वास्तविक क्लीनिकल अनुभव से समृद्ध ह...
प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
नोएडा: रयान स्कूल के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, जानिए क्यों
दिवाली पूर्व संध्या पर ईएमसीटी की टीम के द्वारा 150 परिवारों को राशन, मिठाई पाकर बच्चो और बड़ो के च...
UPITS 2025: अंत्योदय से राष्ट्रोदय की ओर: सीएम योगी ने यूपीआईटीएस-2025 के शुभारंभ पर रखी नई सोच
कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया