जीएसटी जागरूकता अभियान चलाया गया

 उत्तर प्रदेश में जी0एस0टी0 में पंजीकृत व्‍यापारियों की संख्‍या बढाये जाने के लिए  मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जी0एस0टी0 पंजीयन जागरुकता अभियान के अन्‍तर्गत अपर आयुक्‍त ग्रेड-1 राज्‍य कर गौतमबुद्वनगर , संयुक्‍त आयुक्‍त (कार्यपालक) राज्‍य कर सम्‍भाग-बी नौएडा एवं उपायुक्‍त राज्‍य कर खण्‍ड-3 गौतमबुद्वनगर के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में स्वर्णनगरी ,’ज़ुफ़ूड’ के आफिस में दिनांक 07.09.22 को जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान में छोटे एवं मझोले अपंजीकृत व्‍यापारियों ने भाग लिया, पंजीयन जागरुकता कैम्‍प में राज्‍य कर अधिकारी श्री आशीष चौधरी द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करने के लाभों तथा माननीय मुख्‍यमंत्री जी द्वारा चलायी जा रही रु0 10 लाख की दुर्घटना बीमा योजना के लाभों से अवगत कराया गया । पंजीयन कैम्‍प में ज़ुफ़ूड कंपनी के डायरेक्टर श्री प्रदीप कुमार , श्री विकास कुमार, अकाउंटेंट हिमांशू श्रीवास्तव, व्यापारी श्री र. एन.अग्रवाल , श्री राहुल गर्ग एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे, सभी को जी0एस0टी0 पंजीयन प्राप्‍त करने एवं टी0डी0एस0 कटौती के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा इस संबंध में जी0एस0टी0 अधिनियम के अन्‍य प्राविधानों से अवगत कराया गया कि प्रत्‍येक सरकारी विभाग द्वारा विशेषकर ग्राम पंचायतो/नगर पंचायतो द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करते हुए सप्‍लायर्स/कान्‍ट्रेक्‍टर के रु0 2.50 से अधिक के भुगतान पर नियमानुसार टी0डी0एस0 की कटौती करते हुए राजकीय कोष में जमा किया जाये । इसके अतिरिक्‍त छोटे व्‍यापारियों की ऑनलाईन रिटर्न फाईलिंग में आने वाली समस्‍याओं के समाधान से भी अवगत कराते हुए रिटर्न फाईलिंग एवं पंजीयन प्राप्ति में आने वाली छोटी-छोटी समस्‍याओं के निदान हेतु विभाग में जी0एस0टी0 हेल्‍प डेस्‍क एवं टोल फ्री नम्‍बर पर सम्‍पर्क स्‍थापित करने हेतु भी अवगत कराया गया ।

यह भी देखे:-

शिक्षा से ही देश का विकास संभव है:ममता शर्मा
गणेशोत्सव 2019: रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा, मुंबई लोककला के कलाकारों ने दी नृत्...
पिछले सात महीने से पल्ला गांव में धरने पर बैठे किसानों को जबरन उठाने की खबर, किसान नेता सुनील फौजी ग...
नवनिर्वाचित चेयरमैन पति संजय भैया का ग्रामवासियों व स्कूल प्रधानाचार्य ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत ...
गौतम बुद्ध नगर में शीतलहर से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी: 13 रैन बसेरों का सफल संचालन, कंट्रोल र...
उद्यमियों की समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण अधिकारी से आईआईए पदाधिकारियों ने की मुलाकात
बुजुर्गों को मिला उपचार व व्यायाम की प्रेरणा, मनाया गया फिजियोथेरेपी दिवस
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने किया पौधारोपण
सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व
कैदी वाहन दुर्घटनाग्रस्त , कैदी -पुलिसकर्मी घायल
हाईटेंशन बिजली का तार गिरा, किसान की मौत
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ल्ड हेल्थ डे व मेट्रोलॉजिकल डे पर प्रतियोगिताएं आयोजित
59वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2025: भारतीय हस्तशिल्प की भव्यता से सजेगा ग्रेटर नोएडा
एकेटीयू की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतने पर मजबूर हैं छात्र
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में मनाया गया राष्ट्रीय टूथब्रश दिवस, बच्चों को सिखाई सही ब्रशिंग तकनीक
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार