आखिर ऐसा क्या हुआ बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, अपने पोते के साथ जहर पीकर दे दी जान, पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के रीलखा गांव के एक एग्रीकल्चर  फार्म हाउस पर नौकरी कर रहे एक  बुजुर्ग ने अपने तीन साल के पोते के साथ मिलकर जहर पी लिया।  नाजुक हालत में  में दोनों को ग्रेनो के  जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दादा-पोते दोनों की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद से तंग होकर  बुजुर्ग ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुट गई  है।

मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले 65 वर्षीय निहाल सिंह रीलखा गांव में स्थित एक कृषि फार्म पर नौकरी करते थे। बुजुर्ग निहाल के साथ उनका तीन वर्षीय पोता और एक पोती सपना भी रहते थे। मंगलवार को बुजुर्ग निहाल सिंह ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने तीन वर्षीय पोते लव कुमार को पिला दिया और बाद खुद भी वो कोल्ड ड्रिंक पी ली, जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी।सपना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दनकौर कोतवाली प्रभारी राधा रमन सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से मृतक निहाल सिंह का परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है।
गला खराब होने पर पोती ने नहीं पी थी कोल्ड ड्रिंक, बची जानपुलिस ने बताया कि निहाल अपनी पोती को भी जहरीला पदार्थ पिला रहे थे, लेकिन पोती ने गला खराब होने की वजह कोल्ड ड्रिंक पीने से इनकार कर दिया। मृतक की पोती ने पुलिस को बताया कि उसके दादा और भाई ने कोल्डड्रिंक पी थी, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। बच्ची ने बताया कि उसको भी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी थी, लेकिन उसने गला खराब होने की वजह से नहीं पी, जिससे उसकी जान बच गई।पिता गुमशुदा, मां छोड़ कर चली गईपुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे लव के पिता कई वर्ष पहले अचानक लापता हो गए थे, जिसका आज तक कोई पता नहीं चल सका है। इसके बाद मां भी अपने बच्चों को छोड़कर किसी अन्य जगह चली गई। बुजुर्ग निहाल अपने पोते-पोती के साथ कृषि फार्म पर रहकर नौकरी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, परिवार के अन्य लोग पोते-पोती को साथ रखने का विरोध करते थे। इसकी वजह से उनका परिवार के अन्य लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि इसी वजह से बुजुर्ग ने यह कदम उठाया।

यह भी देखे:-

हिंदू पंचांग का फाल्गुन मास शुरू, नई ऊर्जा और यौवन का महीना ,जानें इस महीने किन बातों का रखना चाहिए ...
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
ग्रेटर नोएडा की गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त तत्काल किया जाए: चौ.प्रवीण भारतीय
बीटा 2 पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
किसान एकता संघ ने कोरोनावायरस के संबंध में जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
बलिया : 1 लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 
महक ईको सिटी के पास अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 110 पव्वे बरामद
जानिए क्यों, इस गाँव में भाजपाइयों का प्रवेश है वर्जित
ईस्टर्न पेरीफेरल पर कोहरे का कोहराम, कई गाड़ियां आपस में भीड़ी, 1 की मौत 
शातिर वाहन लूटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
तवियत बिगड़ने से सिपाही का निधन, एहतियात के तौर पर कोरोना टेस्ट कराया गया
घरेलू हिंसा पर तुरंत कार्रवाई की जरूरत: ह्यूमन टच फाउंडेशन द्वारा महिला सुरक्षा व कानूनी जागरूकता पर...
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा धर्म प्रसार दिवस का आयोजन, 450 से अधिक लोगों की सहभागिता
मुख्य सचिव ने आईआईटीजीएनएल में ऑटोमेटिक वेस्ट कलेक्शन प्लांट का किया शुभारंभ, एमएमटीएच व एमएमएलएच प्...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी का शुभारंभ, स्वतंत्रता संग्राम में साहित्य की ...