उद्योगों के लिए किसानों से जमीन खरीदने को शनिवार से गांवों में लगेगा शिविर

–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शिविर लगाने को जारी किए शेड्यूल
–आठ नए औद्योगिक सेक्टर बसा रहा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा। बीते कुछ वर्षों में औद्योगिक निवेश के लिए ग्रेटर नोएडा की तरफ उद्यमियों का रुझान तेजी से बढ़ा है। देश व विदेशों की कई कंपनियां ग्रेटर नोएडा में जमीन पाने के लिए आतुर हैं। उनकी मांग को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आठ नए औद्योगिक सेक्टर बसा रहा है। इसके लिए करीब 900 हेक्टेयर जमीन खरीद रहा है। अब तक आधी से अधिक जमीन खरीद चुका है। शेष जमीन खरीदने के लिए प्राधिकरण गांवों में शनिवार से शिविर लगाएगा। शिविर का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने बताया कि उद्योगों के लिए जमीन की मांग को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आठ नए सेक्टर ईकोटेक 7, 8, 9, 12ए, 16, 19, 19ए और ईकोटेक 21 बसा रहा है। इन सेक्टरों के लिए प्राधिकरण करीब 900 हेक्टेयर जमीन का इंतजाम किया जा रहा है। इन सेक्टरों के बसने से उद्यमियों को जमीन मिल सकेगी। इससे करोड़ो रुपये का निवेश और हजारों लोगों को रोजगार मिल मिल सकेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन शीघ्र प्राप्त करने के लिए गांवों में शुक्रवार से शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार (03 सितंबर) को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कैलाशपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाया जाएगा। 10 सितंबर को आमका के प्राथमिक विद्यालय में, 17 सितंबर को खेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में, 24 सितंबर को सुनपुरा के प्राथमिक विद्यालय में, 01 अक्तूबर को जौनसमाना के प्राथमिक विद्यालय में, 08 अक्तूबर को धूम मानिकपुर के प्राथमिक विद्यालय में, 15 अक्तूबर को भोला रावल के प्राथमिक विद्यालय में, 22 अक्तूबर को खोदना कलां के प्राथमिक विद्यालय में, 29 अक्तूबर को लडपुरा के प्राथमिक विद्यालय में और 05 नवंबर को अटाई मुरादपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाया जाएंगे। इन सभी जगहों पर शिविर लगाने का समय सुबह 11से शाम पांच बजे तक रहेगा।

———————————————————
सेक्टर एरिया (हेक्टेयर में )
ईकोटेक 7 109
ईकोटेक 8 161
ईकोटेक 9 170
ईकोटेक 12ए 191
ईकोटेक 16 45
ईकोटेक 19 60
ईकोटेक 19ए 80
ईकोटेक 21 83
————————————
इन गांवों में ली जा रही जमीन
———————————–
नौ नए औद्योगिक सेक्टर बसाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जिन गांवों की जमीन खरीद रहा है, उनमें पौव्वारी, इमिलियाका, अटाई, मुरादपुर, लुक्सर, दादूपुर, लड़पुरा, खानपुर, सिरसा, वैदपुरा, जौन समाना, सुनपुरा, भोला रावल, धूममानिकपुर, खेड़ी, आमका, किराचपुर, कैलाशपुर, खोदना कला, भनौता व खोदना खुर्द गांव शामिल हैं।
———————————

यह भी देखे:-

अब इस नाम से होगा इन चार मेट्रो स्टेशन का नाम , पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा: जीबीयू के शोधार्थी का शोध कार्य छपा
CORONA UPDATE, गौतमबुद्ध नगर में बढे कोरोना के मरीज, XUIII ग्रेटर नोएडा में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज
समाज मे व्याप्त दस बुराई यानी रावण के दस सिर को खत्म करने का संकल्प ले युवा - विनीत
सरकार ने दिवाला कानून में किया बदलाव, MSME पर बकाए कर्ज के निपटान के लिए प्री पैकेज्ड इंसॉल्वेंसी प्...
नशे के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है ग्रेनो, अफगानिस्तान से जुड़े तार,करोड़ों की हेरोइन बरामद, दो ...
बरसो रे बदरा: आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, दोपहर बाद करवट ले सकता है मौसम
जो पूछते थे 2022 में कौन आएगा, उन्‍हें पंचायत चुनाव के नतीजों ने दे दिया जवाब- सीएम योगी
हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले, सैकड़ों मौतें...आज महराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर सकते ...
मुख्यमंत्री योगी की राम राम सत्य बोलते हुए सपा नेता ने निकाली अर्थी, अभद्रता करने पर 60 सपाइयों पर ...
NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाने को कहा, जानिए ...
जीएल बजाज में कवि सम्मेलन के रूप में भौतिक मोड में "मातृभाषा दिवस" मनाया गया
ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, हमले का लगाया था आरोप
अफगानिस्तान में बढ़ता जा रहा तालिबान का विरोध, काबुल सहित अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक 10 लाख लोगों को वितरित किये गए फ़ूड पैकेट्स
अनिल अंबानी को नहीं मिला बड़े भाई का सहारा