दैनिक रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के प्रयास से दनकौर शकूरबस्ती दिल्ली के लिए ईएमयू शुरु, दैनिक यात्रियों ने सांसद का किया आभार व्यक्त

ग्रेटर नोएडा। दैनिक यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि कोरोना काल में ईएमयू पैसेंजर ट्रेन बिल्कुल बंद कर दी गई थी उसके बाद कुछ ट्रैन चलाई गई लेकिन राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर जिन्होंने राज्यसभा में ईएमयू ट्रेनों को शुरु करने की मांग की थी और रेलमंत्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी दिया था उनकी इस मांग पर रेल मंत्री ने कार्रवाई की है गुरुवार से दनकौर से शकूरबस्ती की जाने वाली डीएमयू ट्रेन के अलावा कई और शुरू हो गई और दोपहर को जाने वाली दनकौर से दिल्ली की ट्रेन भी शुरू हो गई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है और राज्यसभा सांसद के प्रयासों की तारीफ की है 3 सितंबर तक सभी यह ट्रेन पहले की तरह चलाई जाएंगी जिसके तहत 12 ट्रेन गुरुवार से शुरू हो गईं जबकि दो सितंबर से दिल्ली जंक्शन-अलीगढ़ स्पेशल 04930 और तीन सिंतबर से अलीगढ़-दिल्ली जंक्शन स्पेशल 04929 चलेगी। जैसा आप सभी को मालूम है कि ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से सामान्य हो चुका है। सितंबर महीने से गाजियाबाद से चलने और गाजियाबाद से पास होने वाली 14 ट्रेनें दोबारा शुरू हो रही हैं। इन सभी ट्रेनों का संचालन कोरोना काल में बंद हो गया था। अब इन्हें फिर से संचालित किया जा रहा है इस घोषणा का दैनिक यात्रियों ने स्वागत किया है इस बारे में राकेश कुमार शर्मा कहते हैं की ट्रेनों के बंद होने से दैनिक यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया था और दनकौर से चलने वाली ट्रैन से क्षेत्र को बहुत फायदा होगा, दैनिक यात्री नितिन कुमार कहते हैं दनकौर ईएमयू बंद होने से यहां यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था क्योंकि पीछे सही ट्रेन भरकर आ रही थी कुछ चुनिंदा ट्रेन चल रही थी जिसमें भारी भीड़ होती थी अब लोगों को बहुत बड़ा फायदा होगा उन्होंने कहा कि सांसद सुरेंद्र नागर का इसमें महत्वपूर्ण रोल है क्योंकि उन्होंने दैनिक यात्रियों की आवाज राज्यसभा में उठाई, योगेश भाटी कहते हैं कि ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू होने से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इन ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे थे, दैनिक यात्री सतपाल कहते हैं कि ट्रेन बंद होने से पहले कि यात्रियों को अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था इस महंगाई के दौर में खर्चा भी ज्यादा हो रहा था उससे राहत मिलेगी. — साभार : शफी मौहम्मद सैफी

फिलहाल चलने वाली ट्रेन —

नई दिल्ली- गाजियाबाद स्पेशल- 04951

नई दिल्ली- अलीगढ़ स्पेशल- 04908

दिल्ली जंक्शन-दनकौर स्पेशल- 04932

दनकौर-शकूर बस्ती स्पेशल- 04907

दनकौर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल- 04933

दिल्ली जंक्शन.खुर्जा स्पेशल- 04928

खुर्जा- गाजियाबाद स्पेशल- 04935

अलीगढ़-दिल्ली जंक्शन स्पेशल- 04931

यह भी देखे:-

निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से राखी जा रही है नज़र
रामनवमी और रमजान के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर में एक माह के लिए धारा 144 लागू, गाइडलाइन में जानें क्या क...
सामाजिक संगठनों ने सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण से की मुलाक़ात, समस्या से कराया रूबरू
एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बिसरख पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
जरूरत की खबर: इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, बस करना होगा ये छोटा सा काम
कल का पंचांग, 14 नवम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर "राष्ट्रचिंतना" की 27वीं गोष्ठी आयोजित, विशेषज्ञों ने रखे तीखे विचार
पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
कल का पंचांग, 19 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतमबुद्ध नगर : डीएम सुहास एल वाई  ने विकास कार्यों की समीक्षा की. कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्...
डिवाईडर से टकरा कर बाइक सवार की मौत
निकाय चुनाव : प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान अधिकारीयों को निष्पक्षता से चुनाव कराने की नसीहत
राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में "गंगा अवतरण" की भव्य नाट्य प्रस्तुति, दर्शकों ने की सराहना
दो बाइक आपस में टकराई, छात्र और पुजारी की मौत
News Flash : कैंटर-ऑटो की टक्कर में सात घायल