जीएसटी रजिस्ट्रेशन व रिटर्न भरने का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

प्रदेश में जी0एस0टी0 में पंजीकृत व्‍यापारियों की संख्‍या बढाये जाने हेतु मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में गौतमबुद्वनगर के बिसरख ब्‍लाक के ग्रामीण क्षेत्र, वैदपुरा ग्राम में पंजीयन एवं रिटर्न दाखिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । विक्रम सिंह, राज्‍य कर, अधिकारी खण्‍ड- 1, गौतमबुध्‍द नगर ने बताया यह शिविर जी0एस0टी0 पंजीयन जागरुकता अभियान के अन्‍तर्गत अपर आयुक्‍त राज्‍य कर गौतमबुद्वनगर , संयुक्‍त आयुक्‍त (कार्यपालक) राज्‍य कर सम्‍भाग-बी नौएडा एवं उपायुक्‍त राज्‍य कर खण्‍ड-1 गौतमबुद्वनगर के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विशेषकर दादरी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया गया । शिविर में व्‍यापार मण्‍डल वैदपुरा के अध्‍यक्ष श्री रवि कसाना, श्री ओम प्रकाश नागर, व्‍यापार मण्‍डल के सदस्‍य, श्री शेर सिंह नागर, सचिव, व्‍यापार मण्‍डल, श्री भूमेश नागर, मन्‍त्री व्‍यापार मण्‍डल , श्री मनीष नागर, कोषाध्‍यक्ष व्‍यापार मण्‍डल, एवं CA श्री सौरभ सिंघल, CA श्री सुरेन्‍द्र भाटी एवं अन्‍य छोटे एवं मझोले अपंजीकृत व्‍यापारियों ने सहभाग किया । पंजीयन जागरुकता एवं रिटर्न दाखिला प्रशिक्षण शिविर में श्री सोमांक चौहान सहायक आयुक्‍त राज्‍य कर खण्‍ड-1 गौतमबुद्वनगर तथा श्री विक्रम सिंह भाटी,राज्‍य कर अधिकारी खण्‍ड-1, गौतमबुद्वनगर द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करने के लाभों तथा माननीय मुख्‍यमंत्री जी द्वारा चलायी जा रही रु0 10 लाख की दुर्घटना बीमा योजना के लाभों से अवगत कराया गया । पंजीयन एवं रिटर्न दाखिला प्रशिक्षण शिविर में स्‍थानीय ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों से जुड़े ग्राम प्रधानों तथा अन्‍य व्‍यक्तियों को माननीय मुख्‍यमंत्री उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों को जी0एस0टी0 पंजीयन प्राप्‍त करने एवं टी0डी0एस0 कटौती तथा रिटर्न दाखिला के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा इस संबंध में जी0एस0टी0 अधिनियम के अन्‍य प्राविधानों से अवगत कराया गया कि प्रत्‍येक सरकारी विभाग द्वारा विशेषकर ग्राम पंचायतो/नगर पंचायतो द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करते हुए सप्‍लायर्स/कान्‍ट्रेक्‍टर के रु0 2.50 लाख से अधिक के भुगतान पर नियमानुसार टी0डी0एस0 की कटौती करते हुए राजकीय कोष में जमा किया जाये । इसके अतिरिक्‍त छोटे व्‍यापारियों की ऑनलाईन रिटर्न फाईलिंग में आने वाली समस्‍याओं के समाधान से भी अवगत कराते हुए रिटर्न फाईलिंग एवं पंजीयन प्राप्ति में आने वाली छोटी-छोटी समस्‍याओं के निदान हेतु विभाग में जी0एस0टी0 हेल्‍प डेस्‍क एवं टोल फ्री नम्‍बर पर सम्‍पर्क स्‍थापित करने हेतु भी अवगत कराया गया ।

यह भी देखे:-

सावधान! मेडिकल टेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के नए तरीके, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की चेतावनी
Aryan Khan Bail Rejected: एनसीबी के जांच अधिकारी ने किया खुलासा, आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्...
आप देश की सर्वोच्च सेवा के लिए चयनित हुए हैं, आप पर गर्व है, ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी...
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को अपने बजट पूर्व ...
ग्रेटर नोएडा की नैंसी प्रसाद ने दिखाया क्लासिकल डांस का जलवा , नेपाल में कत्थक नृत्य में जीता स्वर्...
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: दनकौर में छात्राओं को मुफ्त HPV वैक्सीन के लिए जागरूक क...
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
गौतमबुद्धनगर में संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा का संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम
यूपी में किस तरह दहशत फैलाने का था प्लान : संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए दिल्ली गई एटीएस
यूपी : मुख्यमंत्री योगी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे 
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
गौतम बुद्ध नगर में शीतलहर से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी: 13 रैन बसेरों का सफल संचालन, कंट्रोल र...
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की बैठक
घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़
एनटीपीसी दादरी में जोश, एकजुटता और रोमांच के साथ IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का शुभ...
दादरी में ₹308 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा—हर गाँव तक पहुँचे...