ब्रम्हचारी कुटी में हुई गणपति स्थापना

बुधवार को सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रातः 11:05 बजे से भगवान गणेश की मूर्ति प्रतिष्ठित की गई इसके बाद पंडित मनोहर शास्त्री एवं पंडित अभिषेक तिवारी द्वारा विधि विधान से पूजन कराया गया। पूजन उपरांत आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया मंगल मूरति मोरया के जयकारों से पंडाल गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भगवान गणेश विध्नहर्ता हैं और मंगल करने वाले हैं। गणेश चतुर्थी को बुधवार के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था कई वर्षों बाद फिर वही शुभ मुहूर्त आया है।गणेश महोत्सव दस दिन तक लगातार चलेगा और 9 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। भगवान गणेश की पूजा से भक्तों के विघ्न दूर होते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल होता है। भगवान गणेश सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
इस अवसर पर पिंटू बाबा उर्फ विकास भारती, रवि राघव, शिवव्रत तिवारी, किशोर कपूर, ओम शर्मा, ओम कुशवाहा, चंद्रकांत दुबे, नीरज कुमार, अशोक कुमार, सुरेन्द्र यादव सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग , 15 अक्टूबर 2024,व जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 10 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
हरिप्रबोधिनी एकादशी एवं तुलसी विवाह, जानिए कैसे करें   
कल का पंचांग, 1 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहर्त
कृष्ण के बिना जीत नही सकते: आचार्य प्रशान्त
कल का पंचांग, 24 जनवरी 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग , 16 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 4 नवम्बर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
इस्कॉन मंदिर में धूम धाम से मनाया श्री कृष्ण छठी महोत्सव
शारद दुर्लभ यज्ञ दुजाना के पांचवें दिन के यज्ञ कार्यक्रम में वैदिक भजनों से गूंजा दुजाना गांव
पंचशील रामलीला महोत्सव में बल कलाकारों ने किया अद्भुत मंचन 
श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम ट्रस्ट बिसरख धाम में गुरुपूजन का आयोजन
कल का पंचांग, 16 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा: आर्य संस्कृति और नववर्ष का संदेश: पं. सागर शास्त्री
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी मंदिर में नवमी उत्सव: सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोग और श्यामा संगीत की खास प्रस्त...
आज का पंचांग, 22 सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं  अशुभ मुहूर्त