विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, यमुना में डूबे नोएडा के 5 लड़के, मौत

राजधानी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में रविवार को मूर्ति विसर्जन करने गए पांच युवकों की डीएनडी फ्लाइओवर के नीचे यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक नोएडा स्थित सलारपुर गांव के रहने वाले थे। रविवार को यह सभी अपने गांव वालों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आए थे।

पुलिस ने बताया मृतकों पहचान अंकित (20), लकी (16), ललित (17), बीरू (19) और ऋतुराज उर्फ सानू (20) के रूप में हुई है। पांच लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। देर शाम तक चले राहत कार्य के बाद सभी पांच लोगों के शवों को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन रहा नाकाम

पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर को कुछ लोगों के डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य के लिए सभी एजेंसियों के साथ सम्पर्क किया। दमकल कर्मचारियों और वोट क्लब की टीम में आए गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे पांचों लोगों को बचाने के लिए रेक्स्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो नाकाम रहा। देर शाम तक गोताखोरों ने डूबे हुए सभी लड़कों के शवों को बाहर निकाल लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया।

नोएडा स्थित सलारपुर गांव के रहने वाले थे मृतक

स्थानीय पुलिस ने पांचों मृतकों के साथ आए लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि नोएडा स्थित सलारपुर गांव से करीब 17-18 लड़के यमुना में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने आए थे। विसर्जन करने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मूर्ति नदी के बीच में फंस गई और पूरी तरह से विसर्जित नहीं हो सकी। यह देखकर विसर्जन करने आए ग्रुप में से छह लड़के प्रतिमा को ठीक से विसर्जित करने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर की ओर से नदी में घुस गए। नदी में गए सभी छह लड़के मूर्ति को खिसकाने इत्यादि का प्रयास करने लगे। इसी बीच, यमुना नदी में एक तेज बहाव आया और उन सभी लड़कों बहा ले गया। हालांकि, एक लड़का किसी तरह से बाहर आने में सफल हो गया।

डूबे लोगों के साथ आए लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य एजेंसियों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शाम को सभी डूबे गए लोगों के शव नदी से बरामद कर लिए गए।

यह भी देखे:-

दिल्ली सरकार करेगी 5000 सहायक स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
श्री आदर्श रामलीला मंचन: श्री राम के शिव धनुष तोड़ते ही काँप गया ब्रह्माण्ड
ग्रेनो प्राधिकरण ने 22 संस्थागत भूखंडों की योजना की लांच
लोकसभा के मद्देनजर दिल्ली राज्य और हरियाणा के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठ...
चुनावी हलचल: असम और बंगाल में पीएम मोदी की रैलियां, तमिलनाडु में रहेंगे योगी आदित्यनाथ
गोस्वामी सुशील जी महाराज के जन्मदिन पर भारतीय सर्वधर्म संसद ने मनाया सद्भावना दिवस 
जीबीयू के बौध अध्ययन विभाग के विदेशी छात्रों ने वियतनाम का बौध पर्व वू-लान मनाया
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को CSR बी-स्कूल सर्वेक्षण में देश के शीर्ष सरकारी बिजनेस स्कूलों में मिला 5...
ग्रेटर नोएडा : दिल्ली-एनसीआर से बाईक व कार उड़ाने वाले चोर गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट: ऑक्सीजन संकट पर केंद्र से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, राष्ट्रीय टास्कफोर्स ने दिए थे अहम ...
आईआईएमटी कॉलेज में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने रखे विचार, पीएम देश को एक नए भारत की तरफ लेकर जा रह...
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
LIVE IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
द इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2020 का शुभारम्भ 
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
घरेलू सहायिका ने लगाई फांसी, मालिक पर लगा आरोप