गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरुरतमंद परिवारों को दिए कपड़े और खिलौने
ग्रेटर नोएडा: गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज लगभग 65 से अधिक गरीब और जरूरतमंद परिवार के बच्चों तथा परिवार के सदस्यों को पहने के लिऐ कपड़े, खिलौने, साड़ियां,पहने के लिऐ जूते , चप्पल आदि का वितरण किया।छोटे- छोटे बच्चों ने खिलौने, कपड़े, पहने के लिऐ जूते, चप्पल पा कर प्रसन्नता दिखाई, उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। साथ ही उनके परिवार की माताएं और बहनों के चहरों पर प्रसन्नता दिखाई दे रही थी।
ग्रेटर नोएडा के ईट। -1 सैक्टर में गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज लगभग 80 से अधिक गरीब और जरूरतमंद परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि इन बच्चों को एक नई दिशा मिल सकेगी। और देश, समाज के लिए अपना। योगदान दे सकें।
ट्रस्टी डॉक्टर नम्रता गुप्ता ने बताया कि हम बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ देना चाहते हैं हमारा यह प्रयास है कि इन वंचित और जरुरतमंद परिवार के बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। हमारा ट्रस्ट इनके स्वास्थ के लिए चिकत्सा शिविर, योगा शिविर आदि के माध्यम से भी इनका ध्यान रखा जाता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के विशेष सहयोगी श्री दिलीप नारायण जी, श्रीमती दिव्या नारायण जी, श्री संजय श्रीवास्तव जी, श्री वरुण जी, श्री धर्मेन्द्र कुमार, कृष्णा आदि मौजूद रहे हैं।
