भ्रष्टाचार का प्रतीक ट्विन टावर होगा ध्वस्त, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर जारी

नोएडा  ऊंचे भ्रष्टाचार के स्मारक का प्रतीक बन चुका ट्विन टावर कल  रविवार की दोपहर ध्वस्त कर दिया जाएगा।   सुबह सात बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ध्वस्तीकरण को लेकर नोएडा पुलिस ने योजना  को अंतिम रूप दे दिया है। ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई  है। नोएडा के हर घर में आज ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की चर्चा हो रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एंबुलेंस तैनात की जा रही है।  डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।


HELP LINE NUMBER BY TRAFFIC POLICE : 9971009001

आपको बता दें इस प्रक्रिया में लगभग  3600 किलो विस्फोटक सामग्री प्रयोग में लाई जाएगी। विस्फोट के लिए ट्विन टावर में 9680  सुराख किए गए हैं।

दोपहर में हवा का दबाव कम होने के कारण विस्फोट  2.30  बजे दोपहर में विस्फोट का समय चुना  गया है।  हवा का दबाव कम होने से  धूल और उसके कण दूर तक नहीं जा पाएंगे । इस दौरान हल्की वर्षा की भी संभावना जताई गई  है। इसका लाभ मिलेगा।

आपको बता दें ट्विन टावर के पास 400 पुलिस कर्मियों का मजबूत घेरा रहेगा। धूल का गुबार छंटने के बाद ही एक्सप्रेस-वे को वापस खोला जाएगा। उधर, ध्वस्तीकरण को लेकर ट्विन टावर के इर्द-गिर्द के बाशिंदों की नींद हराम हो गई है। हर घर में बस ट्विन टावर ध्वस्तीकरण की ही चर्चा है। यद्यपि प्रशासन ने प्रत्येक स्तर पर तैयारी करके उसे अंतिम रूप भी दे दिया है, लेकिन लोग इसी चिंता में घुले जा रहे हैं कि रविवार का दिन कहीं नई दुश्वारियां लेकर तो नहीं आएगा? ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के दौरान हर क्षण नोएडा के आसमान से गुजरने वाले एरोप्लेन की आवाजाही भी थमी रहेगी।

 

यह भी देखे:-

मुकेश अंबानी के घर के बाहर PPE किट में सचिन वाझे ही थे? NIA कर रही है जांच
आज से डीयू बंद, वेतन मुद्दे पर शिक्षक-सरकार आमने सामने
खिलौना- टॉयज एंड गेम्स फेयर 2023 की क्रेताओं -विक्रेताओं ने की सराहना
कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्‍चों के मामले को स्‍वत: संज्ञान लिया, राज्‍यों को तुरंत राहत देने का दिया...
कोरोना की दूसरी लहर ने कितने लोगों को किया बेरोजगार, जानिए हैरान कर देने वाला ये आंकड़ा
वाराणसी : यूपी का पहला ट्रांसजेंडर शौचालय खुला वाराणसी मे, सलमान चौधरी को बनें स्वच्छता दूत 
एक्सीडेंट के बाद ट्रक में लगी आग
टीम इंडिया का विजयी रथ जारी: घर में लगातार 13वीं सीरीज जीती, 2013 से अजेय
अफगानिस्‍तान के और खराब होने वाले हैं हालात, तालिबान की बढ़ेगी परेशानी
विश्व स्तर पर पहुंची भारत आम महोत्सव की खुशबू
भारत पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने की अगवानी
महिला दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों की धूम
अमेरिका में टैरिफ वृद्धि से भारतीय हस्तशिल्प उद्योग संकट में, ईपीसीएच ने जताई गहरी चिंता
Sidharth Shukla Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला... नम आंखों से मां ने दी विदाई
जंतर-मंतर : हमें गुंडागर्दी से क्या मतलब- टिकैत
बेहद कम खर्चीला है ई-वाहनों का सफर ,पेट्रोल वाहनों की तुलना में 75 फीसदी कर सकते है बचत