ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे : ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा -नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है। नगला फरीद जिला एटा का रहने वाला विक्रम सिंह (35) पुत्र दलवीर सिंह कार से दिल्ली अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। कार में उसके साथ मुनेश नाम का भी शख्स था। नॉलेज पार्क क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (GREATER NOIDA EXPRESSWAY) ग्रेटर नोएडा (GREATER NOIDA ) -नोएडा (NOIDA ) लेन में झट्टा बादौली के पास विक्रम के कार का टायर पंक्चर हो गया। जिसके बाद वो टायर बदल रहा था। इसी दौरान बेलगाम ट्रक ने पीछे से खड़ी कार में टक्कर मार दी और विक्रम को रौंद कर आरोपी चालक ट्रक समेत फरार हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में विक्रम सिंह की मौत हो गयी। जबकि मुनेश गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।