आतंकवाद विरोधी मोर्चा द्वारा चिकित्सा कैंप का आयोजन

नोएडा। सेक्टर 51 स्थित रेड रोज स्कूल में आतंकवाद विरोधी मोर्चा के सौजन्य से चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन आतंकवाद विरोधी मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पंडित द्वारा किया गया। इस कैंप में यथार्थ हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया।
पर्यावरण में आ रहे बदलाव एवं स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर सेक्टर 51 में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से शाम तक चले परीक्षण कैंप में 300 से अधिक लोगों ने कैंप का लाभ उठाया। आयोजन का उद्घाटन सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी आतंकवाद विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया जाना था। किसी कारणवश वे उपस्थित नहीं हो सके। उनकी जगह प्रभारी पंडित राजेंद्र पंडिर्त के द्वारा उक्त चेकअप कैंप का उद्घाटन किया गया। उपचार के पहुचे लोगों का फ्री चेकअप किया गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर पं. राजेन्द्र पंडित ने कहा कि आतंकवाद विरोधी मोर्चा परिवार नर सेवा नारायण सेवा मानता है और जन मानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आतंकवाद विरोधी मोर्चा नोयडा शाखा के अध्यक्ष हरबीर सिंह, सतबीर यादव, कमल पाल, अजीत शाही आदि के सहयोग किया गया। इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पीटल के कुशल चिकित्सक, नर्स व सहयोगी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जानिए आज का कोरोना अपडेट गौतमबुद्धनगर
BJYM: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर "यंग इंडिया रन" मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।
शारदा हॉस्पिटल का आयुष्मान भारत योजना में चयन, गरीबों को इलाज की हर सुविधा होगी उपलब्ध
ग्रेटर नोएडा में विशाल योग शिविर का आयोजन
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
भारत में कैंसर जीन थेरेपी में लाएंगे क्रांति: शारदा विश्वविद्यालय और मेडथेरेपी बायोटेक्नोलॉजी के बीच...
"RUN4HEART" मिनी मैराथॉन के विजता बने सचिन भाटी, विश्व हृदय दिवस पर शारदा अस्परताल ने किया था आयोज...
बच्चों के लिए वैक्सीन आने में लगेगा अभी और वक्त, DGCI से नहीं मिली है अभी मंजूरी
रक्तदान महादान : रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आई.इस.बी.डी.डी की ग्रेटर नोएडा में बैठक जारी
AYURYOG EXPO 2019 : ग्रेटर नोएडा में योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिंध्य में योग शिविर कल
यूपी: प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 9 करोड़ 42 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ
"सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए कदम: मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई HPV वैक्सीन...
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवादा गांव में स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर
पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, AIIMS में सुबह-सुबह लगवाया टीका