सपाइयों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत

ग्रेटर नोएडा: आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नोएडा आगमन पर जनपद गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं में यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। महँगाई दिनों-दिन बढ़ रही है और लोगों के रोजगार खत्म हो रहे है जिससे प्रदेश भर में भूखमरी जैसे हालात पैदा हो गए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए देश को जाति एवं संप्रदायवाद की आग में झोंक रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है और कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद गौतमबुद्धनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर मुख्य रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी महेश आर्य गजराज नागर, महेंद्र नागर, सुनील भाटी जिला महासचिव सुधीर तोमर, जगवीर नम्बरदार, जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया, उपदेश नागर, महिमा यादव, अकबर खान, रोशनी सिंह, विनय शर्मा, शैलेन्द्र भाटी, दीपक नागर, रामशरण नागर, अजय चौधरी एडवोकेट, अवनीश भाटी, हैप्पी पंडित,रविंद्र यादव, महेश भाटी, विकास भनौता, मेंहदी हसन, नीरज भाटी एडवोकेट, विनोद लोहिया, नवीन भाटी, संजीव त्यागी, सुमित नागर, प्रशांत भाटी, विकास गुर्जर वकील सिद्धकी, सुरेंद्र भाटी, आशु चौधरी, सतीश नागर आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

अंतरिक्ष में होगा भारतीय स्टार्टअप्स के सैटेलाइट्स का दबदबा, ISRO ने पहली बार की प्राइवेट उपग्रहों क...
जे पी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को वार्षिक टाइम्स स्कूल रैंकिंग 2021 में नंबर 1 के रूप में सम्मान...
कोरोना टीकाकरण: आयु सीमा हटाने के लिए तैयार नहीं है मोदी सरकार, जानिए क्या है वजह
महिला शक्ति सामाजिक समिति के सौजन्य से वृद्धाश्रम में लगाया गया वॉटर कूलर
Sammati WellBeing Centre organizes Yoga classes on International Day of Yoga
ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, स्केटिंग व शूटिंग एक दिसंबर से ही शुरू
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर : ताड़का का हुआ वध, लगे जय श्री राम के जयकारे
सपा नेता विजेंद्र भाटी ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के भाई हैं बिजेंद्र भाटी
कृषि कानून के खिलाफ ट्रेन रोकने दनकौर स्टेशन पहुंचे बीकेयू के कार्यकर्ता 
डेल्टा वैरिएंट: मणिपुर में 18 जुलाई से 10 दिन का पूर्ण कर्फ्यू; पुडुचेरी-ओडिशा में भी बढ़ा लॉकडाउन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मोक्षधाम में किया पौधारोपण
संकल्प संस्था का हुआ गठन,समाज को करेंगे जागरूक
रोटरी क्लब ने किया पुलिसकर्मियों का सम्मान
सेंट जॉसेफ स्कूल : बास्केट बाॅल प्रशिक्षण शिविर का समापन, दो टीम स्टेट लेवल खेलने के लिए रवाना
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के घोषणा से पहले हलचल तेज
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी हो...