रघुवर प्रधान को याद कर भावुक हुए अखिलेश यादव

रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण करने पहली बार निजी कार्यक्रम में नोएडा आए अखिलेश

नोएडा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी में स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सपा नेता भरत प्रधान के पिता रघुवर प्रधान की प्रतिमा के अनावरण के बाद भावुक नजर आए. उन्होने कहा रघुवर प्रधान चाहते थे कि एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए मैं यहां आऊं, लेकिन विडंबना देखिए कि शादी नहीं, बल्कि मैं उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आया हूं।

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पांच साल तक सरकार चलाने वाले सीएम को ये पता ही नहीं चला कि कौन मंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सब कुछ भी सामान्य नहीं है।

तय समय से तकरीबन एक घंटे से देरी से अखिलेश यादव गढ़ी चौखंडी पहुंचे। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए थे। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने रघुवर प्रधान को याद किया। उन्होने कहा कि मेरे लिए ये बड़ा भावुक क्षण है। अखिलेश ने कहा कि जो आया है, उसे जाना है। रघुवर प्रधान यहीं हैं। वे शरीर से बेशक चले गए हों, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे बीच रहेंगी। इस अवसर पर भरत यादव के बेटे दीपांशु ने स्कूल के एक बच्चे द्वारा बनाए गए अखिलेश यादव के स्कैच को उन्हें भेट किया।
शहर के सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी में स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सपा नेता भरत प्रधान के पिता रघुवर प्रधान की प्रतिमा के अनावरण के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। हाल ही में सर्फाबाद गांव में डीपी यादव ने अपने पिता महाशय तेजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस अवसर पर सपा के विधायक शिवपाल यादव बतौर अतिथि मौजूद थे।

यह भी देखे:-

भाजपा में शामिल हुए नरेंद्र भाटी डाढ़ा
समाजवादी महिला सभा ने सदस्यता भर्ती कैम्प का किया आयोजन
ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न
घरेलू व कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
गौतम बुद्ध नगर के 11 मंडलों में मनाई गई अटल जयंती
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क विकास के नाम पर मांगे वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के साथ आचार सहिंता लागू
रालोद ने दो वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र भाटी वार्ड 5 से लड़ेंगे...
चुनाव आयोग ने आप के 20 विधायकों को ठहराया अयोग्य
भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, कार्यकर्ताओं के खून-पसीने का नतीजा: धीरेंद्र सिंह
भाजपा शासनकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार गुंडाराज चरम पर : वीरेन्द्र डाढा
बृजपाल राठी (प्रधान) भाजपा में हुए शामिल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में हुए शामिल
जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर के नेतृत्व में जिले में मोटर साइकिल यात्रा का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे  चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी 
सचिन पायलट के समर्थन में सर्व समाज के नेताओं ने अशोक गहलोत का पुतला फूंका
गाँव-गाँव पहुँची भाजपा "गाँव चलो अभियान" के तहत सरकार की उपलब्धियों को बताया