कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा। शनिवार को चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा सामारोह का आयोजन धूम धाम से किया गया। इस अवसर माता वैष्णौ देवी मंदिर नवादा में कायस्थ समाज के लोग एकत्र हुए और अपने कुलदेवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी व कलम दवात की पूजा अर्चना की ।
मंदिर के पुजारी आचार्य रामदेव शास्त्री ने विधि विधान से पूजा व हवन कराया। चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट के तवाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन कीर्तन कार्यक्रम में महिलाओं ने “जय चित्रगुप्त यमेश तव शरणागतम शरणागतम ” व भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति की । भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य आरती व विशाल भंडारे का आयेजन किया गया। सभी समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गौरतलब है कि भगवान श्री चित्रगुप्त यमराज के दरबार में सभी प्राणीयों के पाप पूण्य का लेखा जोखा रखते हैं। दिवाली के एक दिन बाद यमद्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोग कलम दवात की पूजा के साथ अपने कुल देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं। इस अवसर पर निशीथ श्रीवास्तव , संजय श्रीवास्तव , शैलेन्द्र श्रीवास्तव , अरविन्द श्रीवास्तव , पवन श्रीवास्तव , नवीन कुलश्रेष्ठ , रजनीकांत कुलश्रेष्ठ , अरविन्द अस्थाना, धर्मेन्द्र बच्चन , रोहित प्रियदर्शन , शिवकुमार सिन्हा , विपिन निगम , एच.के.श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव , कुलदीप नारायण राय, रंजना सिन्हा , सुजाता श्रीवास्तव , ऋचा श्रीवास्तव , रेखा श्रीवास्तव , रश्मि श्रीवास्तव , सुजाता सिन्हा , अनिल श्रीवास्तव , राग्वेंद्र श्रीवास्तव , एस.पी. अम्बष्ठा, राकेश श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।
