संजय भाटी बने अंतरष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री
ग्रेटर नोएडा : आज अंतरष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य समाज आपसी प्रेम को बढ़ाने और अत्याचार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उपयो पर विचार रखे गए। जिला अध्यक्ष सुग्रीव रौसा ने लोगो को अपने अधिकारों के बारे में बताया और लोगो से अपील की वो हमेशा एक जुट होकर अत्याचार के खिलाफ खड़े हो। हमारा संगठन हमेशा उनके साथ मदद को तैयार रहेगा। जिला प्रवक्ता डॉ सुरेंदर भाटी ने कहा कि हम अन्याय के लिए हमेशा संघर्स करते रहेंगे और भारत स्वच्छ अभियान को ओर मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप खारी ने भी लोगो को सम्बोधित किया। सभा मे कुछ पदधिकारीयो को भी शपथ दिलाई गई जिनमे संजय भाटी को जिला महामंत्री और रिंकू शर्मा को अध्यक्ष, दादरी तो देवेंद्र चेन्देला को जिला संगठन और महिपाल नागर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी ने संगठन आगे बढ़ाने के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया। मंच का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कश्यप ने किया। इनके अलावा सोनू रौसा, मनीष रौसा, एडवोकेट ऋषिपाल जेनर आदि लोगो ने भी अपने विचार रख कर् लोगो को अपने उदेश्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा।