लंपी वायरस से संक्रमित मवेशी मिले, दूसरे राज्यों से पशु लाने पर प्रतिबंध

नोएडा। जिला गौतमबुद्धनगर के पशुओं में लंपी स्कीन बीमारी की पुष्टि हुई है। इस बीमारी में तेज बुखार होता है तथा पशुओं के शरीर पर फफोले पड़ जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए गैर प्रांत से आने वाले पशुओं का प्रवेश जनपद में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सुहास एलवाई ने बताया कि अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि हरियाणा, दिल्ली की सीमा चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ा कर उधर से आने वाले पशुओं को रोका जाए। पशु मेला का आयोजन नहीं होगा। पशुओं को नियमित सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निखिल वार्ष्णेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने दूसरे राज्य और दूसरे जिलों से पशुओं पशुओं को लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अग्रिम आदेश तक किसी भी गौशाला में बाहर से पशु नहीं लिया जाएगा। पशुपालकों को सतर्क कर दिया गया है। जुनपद गांव में 3 पशुओं के लंपी स्कीन नामक बीमारी से ग्रसित होने की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार किया गया। तीनों पशु अब स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि लड़पूरा, मुर्शदपुर, बील अकबरपुर, मायचा, बोडाकी, बादलपुर समेत कई गांव में पशुओं में इस तरह की बीमारी फैलने की चर्चा है। पशु चिकित्सा विभाग इस बात को ध्यान में रखकर पशुओ का परीक्षण कर रहा है।

यह भी देखे:-

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 125वीं जयंती पर वाद-प्रतियोगिता का आयोजन
यूपी में किस तरह दहशत फैलाने का था प्लान : संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए दिल्ली गई एटीएस
पंजाब बजट: माफ होंगे 1.13 लाख किसानों के 1,186 करोड़ रुपये के लोन, आंदोलन के बीच कांग्रेस सरकार का ब...
महिला आर्किटेक्ट से डेढ़ लाख का लैपटॉप लूट की सूचना 
जीका वायरस : केरल में 14 मामले मिलने के बाद अलर्ट जारी; पड़ोसी राज्य भी सतर्क
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर हुए हमले का आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में बीएबीएड और बीकॉम के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्...
वर्चुअल आर्ट एग्जीबिशन देखें Indigalleria.com पर कल 15 अगस्त से 
एईसीएल टूर्नामेंट पर गिरी कोरोना काल और जिले में धारा-144 लागू होने गाज, पुलिस ने आयोजन के बीच पहुँच...
बारिश के लिए किया गया विशेष हवन- यज्ञ का आयोजन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मिली हरी झंडी: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
धरती माँँ की सुनो पुकार बंद करो ये अत्याचार ....
योग में ॐ के उच्‍चारण पर सिंघवी ने जताई आपत्ति,बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया
दुबई में फंसे भारतीय पर्यटक, भारत सरकार से रेस्क्यू की गुहार; ग्रेटर नोएडा के लोग भी शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, देखा कॉरिडोर निर्माण कार्य