छुपकर पटाखा बेच रहा एक दुकानदार गिरफ्तार, लाखों के पटाखे बरामद
नोएडा। पटाखे बेंचने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाये गये प्रतिबंध के बावजूद एक व्यक्ति आज सेक्टर-51 में पटाखा बेंच रहा था। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके लाखों रूपए मूल्य के पटाखे बरामद किये गये हैं।
एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-51 में एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखा बेंच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से पटाखा बेंच रहे नरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने लाखों रूपए कीमत के पटाखें बरामद किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मोटे मुनाफे के लालच में अवैध रूप से पटाखा बेंच रहा था।
