जी. डी. गोयंका में हुआ छात्रों का पदालंकरण समारोह

ग्रेटर नोएडा रू स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में छात्रों का पदालंकरण समारोह ;प्दअमेजपजनतम ब्मतमउवदलद्ध का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो0 (डाॅ0) रेखा महाजन (प्राचार्या बी एड. काॅलेज जे आई एम एस ग्रुप, ग्रेटर नोएडा) थी। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की गई तदुपरान्त विद्यालय के छात्रों ने अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मनमोह लिया। तालियों की गूँज ने वातावरण को गुंजायमान कर दिया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या के द्वारा कौंसिल मेम्बर के छात्रों का पदालंकरण किया गया जो इस प्रकार से हैं -हेड वाॅय – दक्ष मैनी, हेड गर्ल – नित्यप्रिया चड्ढा, सहायक हेड वाॅय – अभि गुप्ता, सहायक हेड गर्ल – स्वस्ति त्यागी, खेल सचिव गर्ल – लिपि सोनी, खेल सचिव बाॅय – हरदीप सिंह, सांस्कृतिक सचिव गर्ल – संस्कृति शर्मा, सांस्कृतिक सचिव बाॅय – आदित्या मनीष दत्ता, संयुक्त सचिव गर्ल – अवनी अग्रवाल और संयुक्त सचिव बाॅय – तेजस्व श्रीवास्तवा। कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं सत्र 2021-22 के टापर्स छात्रों का सम्मान, समारोह की भव्यता का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा।

मुख्य अतिथि ने अपने ओजस्वी भाषण में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रशंसा की तथा छात्रों को कामयाबी हासिल करने के लिए अनेक सुझाव दिए तथा पदालंकृत छात्रों को कर्तव्यों व पदभार को निर्वाहन करने का भी सुझाव दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ0 रेणू सहगल के द्वारा पदालंकृत सदन के पदाधिकारी व कौंसिल मेम्बर को पद के औचित्य व गरिमा का ध्यान दिलाते हुए शुचारु रुप से कार्य करने की शपथ दिलाई गई तथा पद प्रतिष्ठित छात्रों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं। उपस्थित अभिभावक गण ने समारोह की प्रशंसा करते हुए अपने को गौरवान्वित महसूस किया।

यह भी देखे:-

जिम्स अस्पताल मेडिकल कॉलेज, में दो दिवसीय "रिसर्च ग्रांट राइटिंग" कार्यशाला हुई संपन्न
गलगोटियास विश्वविद्यालय एलुमनी मीट सिंगापुर चैप्टर 2: मरीना बे सैंड्स में यादगार रिश्तों की जगमगाती ...
देश में 184 दिनों में सबसे कम कोरोना के एक्टिव केस, पढ़ें ताजा अपडेट
शारदा यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय फेस्ट "कोरस" आज से शुरू, 28 देशों के छात्र दिखाएंगे संस्कृति का रंग
गलगोटिया कॉलेज में कंप्यूटिंग विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
के.आर .मंगलम वर्ल्ड स्कूल में ‘एनचांट-2018 इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन
जीबीयू उत्तर प्रदेश में प्रमुख आर्टिफिसियल इन्टेलिजन्स हब के रूप में उभरने की तैयारी में है।
ईएमसीटी की पहल: छोटी मिलक के बच्चों को मिला शिक्षा का नया संबल
GBU: पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
‘‘आधुनिक दंत चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज का    Saveetha Dental Colleg...
समसारा स्कूल  ने शिक्षक दिवस पर सभी अध्यापकों को दिया तोहफा
आईटीएस डेंटल कॉलेज में तम्बाकू रहित दिवस पर वेबिनार का आयोजन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘उद्घोष 2026’ की रंगारंग शुरुआत, पहले दिन 12 प्रतियोगिताएं आयोजित
आईआईएमटी के "साइबर सेफ उत्तर प्रदेश" कार्यक्रम में भाग लेंगे परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी "रू-बा-रू 2025" का भव्य आयोजन
आर्मी इंस्टीट्यूट में " मिलाप 2023" का आयोजन