बांकेबिहारी मंदिर में भगदड़ से नोएडा की एक महिला समेत दो की मौत

मथुरा/ नोएडा। कृष्ण नगरी मथुरा-वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मचने से 2 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, कई लोग घायल हैं। भगवान कृष्ण का जन्म होने से मथुरा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी की मंगला आरती के दौरान यह हादसा हुआ है।

मंगला आरती सुबह की सबसे पहली आरती होती है। यह सुबह 3-4 बजे के आसपास होती है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में आधी रात के बाद से ही मंगला दर्शन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। पुजारी ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी के अनुसार, ष्यह मंदिर का सबसे शुभ समारोह होता है, जो साल में एक बार आता है। थे

मंदिर में मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, मंगला आरती में भगदड़ के बीच 50 से अधिक लोग गिरकर बेहोश हो गए। श्ऱद्धालु अभिषेक यादव के अनुसार, भीड़ बढ़ने से यह हादसा हुआ। मरने वालों में नोएडा की रहने वालीं निर्मला देवी और मप्र के जबलपुर के मूलनिवासी राजकुमार के रूप में पहचान हुई है।

मंदिर के सेवादारों का आरोप है कि अधिकारियों ने वीआईपी को पहले दर्शन कराने के लिए दबाव डाला। कई पुलिस अधिकारी अपनी मां को साथ लाए थे। मथुरा रिफायनरी के एक बड़े पुलिस अधिकारी भी अपने 7 परिजनों के साथ मौजूद थे। कहा जा रहा है कि वीआईपी के मेहमानों और परिजनों को छत पर बनी बालकनी से दर्शन कराए जा रहे थे। सिक्योरिटी के मद्देनजर ऊपर के गेट बंद कर दिए गए थे। इससे जब भगदड़ मची, तो लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई।

समाचार साभार : ललित मिश्रा Vishwa Guru

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 17 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 29 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 31  जुलाई 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 14 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग , 4 अगस्त 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
आज का पंचांग, 28 नवंबर 2020 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 11 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति द्वारा  31 फिट गोवर्धन के स्वरूप का किया पूजन
आज का पंचांग, 21 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 16 अगस्त, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 4 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 8 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 26 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं शुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 12 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 26 सितम्बर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 19 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त