इस्कॉन ग्रेटर नोएडा द्वारा  धूमधाम से मनाया गया  तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव

ग्रेटर नोएडा : इस्कॉन ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में आज अल्फा 2 के मैदान में आज दूसरे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया जिसका आनंद पंडाल में आये हजारों श्रद्धालुओं  ने उठाया।

इस दौरान भगवान का अभिषेक किया गया जो भक्तों का मुख्य आकर्षण का केन्द्र  रहा।  इस्कॉन द्वारा इस श्री कृष्ण जन्मोत्सव में आये बच्चो के लिए फन जॉन की भी व्यवस्था की गइ थी जिसमें भक्ति से संबंधित खेलो का आयोजन किया गया।

इस उत्सव में सम्मलित हजारों भक्तों ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र का जप किया।
इस अवसर पर श्रील प्रभुपाद के शिष्य लोकनाथ महाराज जी भी पधारे व उनके मुख कमलों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव की कथा का आनंद हजारों श्रध्दालुओं ने उठाया। रात्री 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव पर महा आरती की गई तत्पश्चात प्रसादम वितरित किया गया। इस अवसर पर आये भक्तों के लिए भोजन प्रसादम की व्यवस्था इस्कॉन द्वारा की गई।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग 20 जुलाई 2020, जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में 41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ प्रारम्भ, दूसरे दिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आहुति दी गई...
कल का पंचांग, 14 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
चमत्कारी गुप्त नवरात्रि आज से प्रारम्भ, इस बार गुप्त नवरात्रि में क्या है खास इस बार गुप्त नवरात्रि ...
आज का पंचांग, 17  अगस्त 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
ऋग्वेद पारायण महायज्ञ 8 सितम्बर से , पूरे कार्यक्रम में होगा 10 हज़ार 5 सौ ऋग्वेद मन्त्र जाप
महर्षि पाणिनी वेद वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) ने मनाया स्थापना दिवस व बसंत पंचमी उत्सव, की गयी सरस्व...
दो साल बाद ईद में लौटी रौनक, मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई , मांगी अमन चैन की दुआ
अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयन्ती व गोवर्धन पूजा
आज का पंचांग, 26 सितम्बर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 7 अगस्त 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ में आज भगवान कार्तिकेय को समर्पित की गई आहुति  
आज का पंचांग, 2 जुलाई 2020, जानिए शुभ अशुभ मूहुर्त
आज का पंचांग, 29 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 7 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 29 अक्टूबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त