75 साल 75 बच्चे और 75 तिरंगा थीम पर   बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर मैं बड़ी धूमधाम से मनाया गया  स्वतंत्रता दिवस 

ग्रेटर नोएडा : नन्हक फॉउंडेशन द्वारा संचालित बिगनिंग मिशन एजुकेशन ने  75 साल 75 बच्चे और 75 तिरंगा थीम पर स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
फॉउंडेशन की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने बताया यह एक सुखद संयोग ही है इस वक्त इस सेंटर  कमजोर आर्थिक परिवार के 75 बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए ग्रेटर नोएडा के सेक्टर   ईटा 1 में चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने छोटे-छोटे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य,  नृत्य नाटिका, अभिनय एवं कविताएं  पेश कर माहौल देशभक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद  गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजसेवियों  में मुकुल गोयल , अंजू पुंडीर, अर्चना राघव ,  एसपी गर्ग ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए  बच्चों का हौसला बढ़ाया।   इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को पारितोषिक दिए गए एवं राखी बनाने एवं अन्य कलाओं के विजेताओं को भी उनके इनाम अतिथियों द्वारा दिए गए |
इस अवसर पर उपरोक्त गणमान्य अतिथियों के अतिरिक्त श्रीमती शशि कौशिक ,श्रीमती अंकिता, श्रीमती अनामिका मित्तल, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती शशि ,श्रीमती सीमा, श्रीमती अर्चना, श्रीमती विद्या, श्रीमती चंचल, जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य श्री रोहित प्रियदर्शन, डॉ अजय ,श्रीमान सतीश पुंडीर जी ,श्रीमती कम्मू मेहता, उपस्थित रही एवं शहर के जाने-माने समाजसेवी आलोक सिंह जी उपस्थित रहे | इसके अतिरिक्त बच्चों के कुछ अभिभावक एवं आस पड़ोस में रहने वाले कुछ अन्य अतिथि | सभी की गणमान्य उपस्थिति ने चिलचिलाती धूप में भी चल  रहे कार्यक्रम में  खूबसूरती एवं  शीतलता  एवं बच्चों का हौसला बनाए रखा| सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाय गए एवं रैली भी निकाली गई |

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीसरा अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल ने किया इंटरस्कूल खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, मेज़बान टीम रही तीसरे स्थ...
एआई और भविष्य की तकनीकों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आईआईटी रुड़की कैंपस में आगाज
सिटी हार्ट स्कूल में मनाया गया लोहड़ी पर्व
शारदा यूनिवर्सिटी में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन 
शारदा विश्वविद्यालय में शिक्षा और संस्कृति के संगम पर विचार, ख्वाजा फारूक रेंज़ुशा, शिप्रा पाठक सहित...
शिक्षक दिवस : चौधरी सुखबीर प्रधान शिक्षक समिति के सदस्यों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को  किया नम...
आर्मी इंस्टीट्यूट  में "इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड इश्यूज इन बिजनेस मैनेजमेंट एंड सोशल इनोवेशन" विषय पर ह...
उमा पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर–19 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
FANCY DRESS SHOW SCHOLAR TIE CEREMONY AT RYAN GREATER NOIDA
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन एवं दा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी ...
रोटरी आदर्श स्कूल में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका
Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों का भारत बंद, दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
कोरोना की स्वदेशी दवा उमीफेनोविर : सीडीआरआई ने बनाई दवा, पांच दिन में वायरल लोड खत्म करने का दावा
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट