जी. डी. गोयंका में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा रू स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि कर्नल माॅन्टगोमरी (2016 में सेना से सेवा निवृत्त) के साथ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान करके किया। छात्रों ने देश भक्ति के अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ’’मैं लड जाना, वंदे मातरम्, है प्रीत जहाँ की रीत सदा’’ आदि जैसे देशभक्ति के गीतों से वातावरण गुँजायमान हो गया। देशभक्ति के गानों पर छात्रों के पैर थिरकते ही विद्यालय प्रांगण में तालियों की ध्वनि ने आनन्द का समां बाँध दिया। विद्यालय के छात्रों का उत्साह निश्चित रुप से अवलोकनीय रहा। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल माॅन्टगोमरी (2016 में सेना से सेवा निवृत्त) ने छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों का उत्साह व देश के प्रति प्रेम की भावना सराहनीय है। साथ ही उन्होंने छात्रों को सफलता के मूल मंत्र तथा जीवन कौशल को निखारने का संदेश भी दिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 रेणू सहगल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

यह भी देखे:-

आईआईएमटी में लॉ ,बीबीए, बीसीए, बीकाम और बीजेएमसी के नये सत्र का आगाज
गौतम बुद्ध विश्वविधालय : प्रेरणा विमर्श-2020 में भारत की संकल्पना व विरासत पर हुआ चिंतन
देखें VIDEO, जी.एल. बजाज संस्थान ने धूम- धाम से मनाया 14 वां स्थापना दिवस, होनहार छात्र हुए सम्मानित
भगवद्गीता के संदेशों ने छात्रों को सिखाया तनावमुक्त और संतुलित जीवन का मंत्र
मंत्रालयों के बीच फंसी केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एचआर कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन
युनाईटेड कालेज में कैम्पस प्लेसमेन्ट आयोजित, वीवो कम्पनी में छात्र हुए चयनित
गलगोटिया विश्वविद्यालय में शुरू हुई चौथी सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप, देशभर से जुटे 750 ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "डीकोडिंग ट्रांसक्रिप्टोमिक्स" कार्यशाला का सफल आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी में मीडिया मेले का शानदार आगाज़
आईटीएस डेंटल कॉलेज में इंडियन ऑर्थोडोंटिक्स सोसाइटी की कांफ्रेंस का आयोजन
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर राजीव अग्रवाल को शेरपा एडु लीडर 2023 के उपाधि से नवाजा गया
इम्पैक्ट साथी ने डॉ. अमित सहगल को मेंटर और डॉ. सुरभि यादव को सीएसआर सलाहकार बनाया
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार ने किया निरीक्षण
जे. एस. एकेडमी में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन
आई. टी. एस डेन्टल काॅलिज में मेधावी छात्र हुए सम्मानित