जीबीयू में विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी का आयोजन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज़ादी की ७५वीं वर्षगाँठ को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है और इस ऋंखला में आज ‘विभाजन की विभीषिका’ की एक प्रदर्शनी के उद्घाटन से किया। यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार एवं यूजीसी के दिशानिर्देश के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त तक ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाने का ऐलान किया। इस मौके पर “देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।

इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गयी 52 पिक्चर्स के द्वारा इस विभीषिका को आज के युवाओं को याद दिलाने के लिए की गयी है। प्रदर्शित चित्रों का चयन अखिल भारतीय ऐतिहासिक परिषद एवं इंद्रा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा तैयार किया गया है।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो रवीन्द्र कुमार सिन्हा ने इस विभाजन की विभीषिका के विभिन्न आयामों पर अपनी बात कही और कहा की भारत का बँटवारा माउंटबेटन योजना के आधार पर बनाये गए क़ानून भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के मुताबिक़ किया गया था। इस अधिनियम में कहा गया था कि 15 अगस्त 1947 को धर्म के आधार पे भारत का विभाजन कर भारत व पाकिस्तान नामक दो देश बना दिए और ब्रिटिश सरकार उन्हें सत्ता सौंप दी। इसके साथ ही 14 अगस्त को पाकिस्तान और 15 अगस्त को भारतीय संघ की स्थापना की गई थी। वहीं कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने भारत के विभाजन से करोड़ों लोग प्रभावित हुए और विभाजन के दौरान हुई हिंसा में करीब 10 लाख लोग मारे गए और करीब 1.45 करोड़ शरणार्थियों ने अपना घर-बार छोड़कर बहुमत संप्रदाय वाले देश में शरण ली। धर्म के आधार पर हुए इस बंटवारे का दंश आज भी दोनों देश झेल रहे हैं। उन्होंने ने डिरेक्ट ऐक्शन डे और 1905 में हुए विभाजन पर भी चर्चा की।

पुरे कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में किया गया। समिति ke अध्यक्ष डॉ ओम् प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी समिति के सदस्यों के साथ प्रदर्शनी में सम्मिलित सभी शिक्षकों, अधिकारियों, क्रमचारियों, एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी देखे:-

IIMT ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई "सर्वाइकल कैंसर: जागरूकता ही बचाव" पर विचार गोष्ठी
GNIOT में नोटबंदी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर होगा अन्तराष्ट्रीय सेमिनार
जीबीयु में उत्साह और उपलब्धियों के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के डीन प्रो० डॉ० राजीव मिश्रा सम्मानित
UNESCO INDIA AFRICA HACKATHON का समापन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा - युवा हमें एक बेहतर दुनिया ...
यूनाइटेड काॅलेज : सी. लार्ड. इन्टरटेनमेंट कम्पनी की कार्यशाला सम्पन्न
तकनीकी प्रगति के साथ मानव केन्द्रितता विपणन भविष्य की कुंजी है
सरदार पटेल सेवा समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
जीएल बजाज में 5जी प्रशिक्षण का आयोजन
जी.एन.आई.ओ.टी. तकनीकी संस्थान में कॉनकोरेंज़ा सप्ताह का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय : "4 इंटरनेशनल डेंटल स्टूडेंट कांग्रेस 2019 कनेक्सॉन" का आयोजन
सावित्री बाई कॉलेज की एथलेटिक्स की चार छात्राओं का सीबीएसई क्लस्टर के राष्ट्रीय खेल हेतु चयन
आईटीएस कॉलेज में होगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
नोएडा : सीबीएसई के 12वीं बोर्ड में समरविल स्कूल की  स्मित कौर और  10वीं  में एमिटी के रचित जैन  अव्व...
शारदा अस्पताल ने मनाया विश्व ग्लूकोमा (काला मोतिया)दिवस
जगन्नाथ इन्सटीट्यूट के लॉ के छात्रों ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी