सेंट जॉसेफ स्कूल में ए.एस.आई.एस.सी जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़
ग्रेटर नोएडा: आज सेंट जोसेफ विद्यालय में प्रारंभिक मैच अंडर – 14 बालक वर्ग में सेंट जोसफ तथा जीसस एंड मैरी के बीच रहा जिसमें सेंट जोसफ विद्यालय ने 3-1 से जीसस एंड मैरी को पराजित किया । (ए.एस.आई.एस.सी) जोन फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ हुआ। इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि विद्यालय के मैनेजर फादर विनॉय, प्राइमरी हेड मिस्ट्रस सीस्टर सीथा तथा जीसस एंड मैरी के प्रधानाचार्य फादर रोजीमॉन थॉमस थे।
विद्यालय के मैनेजर फादर विनॉय ने अपने उत्साहवर्धक शब्दों से खेल आरंभ करने की घोषणा की।
यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट 12/08/2022 से 14/08/2022 तक संचालित रहेगा। टूर्नामेंट अंडर – 14 बालक वर्ग, अंडर-17 बालक वर्ग तथा अंडर-19 में बालक तथा बालिका वर्गों की टीमों के बीच रहेगा। कुल मिलाकर 13 टीमों की भागीदारी रहेगी।
दूसरा मैच अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट पॉल्स अकेडमी (गाजियाबाद ) तथा श्रीराम मिलेनियम (नोएडा) के बीच रहा जिसमें श्रीराम मीलेनियम की बालिकाओं ने 6-1 से विजय प्राप्त की।
तीसरा मैच अंडर-17 बालक वर्ग में जीसस एंड मैरी (ग्रेटर नोएडा) तथा सेंट मैरी (गाजियाबाद) की टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। जिसमें जीसस एंड मैरी 4-0 से विजयी रहा।
इसी श्रृंखला में चौथा मैच अंडर-19 बालक वर्ग में श्रीराम मिलेनियम तथा सेंट पॉल्स एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें सेंट पॉल्स के खिलाडियों ने 2-0 से श्रीराम मिलेनियम को पराजित किया।

