श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका जिला कोर्ट ने की खारिज, अभी जेल में ही रहेगा ‘गालीबाज’ नेता

नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी को सूरजपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया है. ‘गालीबाज’ नेता को अभी जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी को सूरजपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया है. श्रीकांत त्यागी ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी. ‘गालीबाज’ नेता को अभी जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

इसके अलावा श्रीकांत त्यागी पर दर्ज 420, 419, 482 IPC के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी. गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार किया था. उसी दिन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

पुलिस की हिरासत में जाते हुए आरोपी मीडिया के सवालों से बचता रहा. हालांकि उसकी हेकड़ी कम होती नहीं दिखी. श्रीकांत त्यागी को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया है. श्रीकांत त्यागी जेल की पहली रात के दौरान काफी परेशान दिखा और उसने खाना नहीं खाया, लेकिन दूसरे दिन वह सामान्य था और खाना खा रहा था.

यह भी देखे:-

डिफॉल्टर आम्रपाली पर बैंकों और प्राधिकरण ने खूब की मेहरबानी
ग्रामीण विकास को लेकर जीपी डीपी योजना तैयार
COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान
दिल्ली-यूपी, हरियाणा और मुंबई में बढ़ रहा प्रदूषण, जानिए कहां है सबसे ज्यादा खराब हवा
हिताची को मिला बड़ा ऑर्डर: नोएडा में सीआरसी द फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के लिए 56 एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स ...
गौतम बुध नगर में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, जानिए क्या रहा मतदान प्रतिशत
गलगोटिया इंजिनियरिंग एनटेरेंस ऐग्जाम, 11 राज्यों के 22 शहरों में आयोजित
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने परियोजना में लापरवाही पर कसी नकेल, उप महाप्रबंधक को नोटिस, अवर अभियंता का...
ग्रेनो प्राधिकरण ने 44 औद्योगिक भूखंडों की योजना की लॉन्च
श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 : श्रीराम के अग्निवाण से रावण कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले का हुआ दहन
लोकेश भाटी बने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष, जोरदार स्वागत
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश, कोविड से हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी न...
मंदसौर से शुरू हुई "किसान मुक्ति यात्रा" कल पहुंचेगी दिल्ली, ग्रेटर नोएड के किसान भी होंगे शामिल
SSC MTS 2021: बैंक चालान के जरिये शुल्क जमा करने का आज आखिरी दिन
द्वेष इर्ष्या में अपनों का खून बहाया , पहुंचा सलाखों के पीछे
सड़क हादसे में युवती की मौत