गौशाला को सजाने -संवारने में जुटे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

  • दीवारों पर श्रीकृष्ण और उनकी गायों की चित्रकारी उकेरी
  • गौशाला में एक और शेड तैयार, खड़ंजे का निर्माण जारी
  • दिसंबर तक सीएनजी आधारित शवदाह गृह बनाने का लक्ष्य

 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में स्थित गौशाला को सजाने -संवारने का काम प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। गौशाला की दीवारों पर खूबसूरत चित्रकारी उकेरी गई है, जिसमें भगवान भगवान श्रीकृष्ण अपनी गायों के साथ बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से संचालित जलपुरा की गौशाला में करीब 2000 गोवंशों की देखभाल हो रही है। प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर इस गौशाला को सजाने -संवारने का काम शुरू हो गया है। दीवारों पर चित्रकारी होने से यहां की खूबसूरती बढ़ गई है। लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। पेंटिंग में गोवंशों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया है। गौशाला में एक और शेड का निर्माण पूरा हो गया है। गोवंश उसके नीचे आराम से रह सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव ने बताया कि गौशाला परिसर में खड़जे का निर्माण कराया जा रहा है । यह बहुत शीघ्र पूरा हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट केआर वर्मा ने बताया कि गोवंशों के अंतिम संस्कार के लिए सीएनजी से संचालित शवदाह गृह के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। इसके दिसंबर तक बन जाने की उम्मीद। यह जनपद गौतमबुद्ध नगर में गोवंशों के लिए सीएनजी से संचालित पहला शवदाह गृह होगा।

यह भी देखे:-

यूपी चुनाव 2022: भाजपा का बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले- पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत
डॉक्टर ने पड़ोस की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की पहल से लुक्सर जेल के कैदियों का निखारा जाएगा कौशल,
ओमेगा सेक्टर में वसंत उत्सव व होली मिलन समारोह, "दिव्य शक्ति" के बच्चों को मिला सम्मान
LIVE IND vs ENG, 4th Test Day-3: आर अश्विन और अक्षर पटेल की जोड़ी का कमाल, पारी और 25 रन से भारत ने ...
शक्ति राय बनीं एडमीरिया मिसेज इंडिया
मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने एनसीआर में दो नई इलेक्ट्रिक डीलरशिप्स खोलकर मजबूत किया ईवी नेटवर्क
नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार , कार में सवार लोगों की ऐसे बचाई गई जान , पढ़ें पूरी खबर 
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत 
बंगाल में गरजे टिकैत- किसकी मजाल है कि दिल्ली में ट्रैक्टर रोकेगा, अगला टारगेट संसद
राजू श्रीवास्तव, रामशंकर और कैलाश मासूम का स्वच्छता अभियान
अपने होम ग्राउंड पर यूपी योद्धा का दिल्ली दबंग से होगा संग्राम , जीत के लिए तैयार
जानिए कैसे , बिना ड्राइवर के चलेगी कार, ना स्टेयरिंग छूने की जरुरत, ना एक्सेलरेटर दबाने की चिंता
भारत में कोरोना की दूसरी लहर को बेलगाम होते देख अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में चिंता, मदद को बढ़े हाथ
यूपी में खुल गए स्कूल : बच्चों में जबरदस्त उत्साह, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई