प्रेम जाल में फंसा कर विधवा महिला से करता रहा शारीरिक शोषण
ग्रेटर नोएडा : दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ बुलंदशहर की रहने वाली विधवा ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है उसके साथ 2013 में आरोपी ने दोस्ती गांठी थी। फिर उसे लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता आ रहा है। पीड़ित विधवा महिला ने आरोपी शख्स पर धोखा देकर उसके लाखो रूपये हडपने की शिकायत भी एसएसपी को शिकायत की। आरोपी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। महिला का आरोप है युवक ने धोखधडी से बुलंदशहर के एक गांव में बने मकान को बिकवा कर उसका सारा रूपया हडप लिया। पांच साल से वो उसके साथ संबध बना रहा था। जब महिला ने शादी के लिये दबाब बनाया तो युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।विधवा महिला ने एसएसपी दफ्तर में एसएसपी को युवक के खिलाफ दुष्कर्म ,और धोखाधडी का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है ।